PM मोदी को बुलाने की आसार, BNP दे सकती है तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में न्योता
पी एम भारत न्यूज़ ;जों है सच
बांग्लादेश: बांग्लादेश में फरवरी 2026 के चुनावों में भारी बहुमत हासिल करने के बाद तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के लियें तैयार हैं | दरअसल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP – बीएनपी) बांग्लादेश की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है, जिसने 2026 के आम चुनाव में 299 सीटों में से 207 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है | यह पार्टी 18 महीनों की अंतरिम सरकार के बाद संपन्न हुवें चुनावों में बांग्लादेश के सत्ता में वापस आई है | इसी ऐतिहासिक अवसर पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने भारत के साथ संबंधों में एक ‘नई शुरुआत’ करने का संकेत दिया है | सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने की तैयारी कर रही है

इसके अलावा बीएनपी सभी क्षेत्रीय राष्ट्राध्यक्षों को भी आमंत्रित कर सकती है | तारिक रहमान के विदेशी मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने पीटीआई से बात करते हुए स्पष्ट किया है कि यह समय दोनों देशों के लियें अपनी पुरानी धारणाओं को बदलने का है |
उन्होंने कहा, भारत को यह समझना होगा कि आज के बांग्लादेश में शेख हसीना और अवामी लीग का अस्तित्व नहीं बचा है | बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने भारत से अपील की है कि वह शेख हसीना जैसी “आतंकवादी” को अपनी जमीन पर पनाह न दे, जिन्होंने बांग्लादेश को अस्थिर करने का प्रयास किया | हुमायूं कबीर के अनुसार, यदि भारत ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति के तहत सम्मानजनक व्यवहार करता है, तो दोनों देश विकास के नयें आयाम छू सकते हैं |
पीएम मोदी और तारिक रहमान की बातचीत चुनाव परिणामों के तुरंत बाद, 13 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर बात की और उन्हें इस शानदार जीत की बधाई दी | बातचीत बेहद सौहार्दपूर्ण रही, जिसमें पीएम मोदी ने एक लोकतांत्रिक और समावेशी बांग्लादेश के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया | पीएम मोदी ने तारिक रहमान को अपनी सुविधानुसार भारत आने का निमंत्रण भी दिया है |
