मानवाधिकार संगठन द्वारा किन्नरों मे किया गया जागरूकता अभियान: गुरुमाता ने जताई स्वीकृति
pm bharat news ;जों है सच
बर्नपुर : डिफेंडर्स ऑफ इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कॉउंसिल ने किन्नरों मे मानवाधिकार जागरूकता का चलाया गया अभियान | संगठन के तरफ से आसनसोल से उप सचिव (2) पश्चिम वर्धमान कि प्रतिभा दास और बर्नपुर कि अध्यक्षा

अंजलि शर्मा के नेत्रुत्व मे टीम सहित बर्नपुर के किन्नर समुदाय से मिलकर चर्चा और मदद करने का आश्वासन दिये, साथ ही किन्नर समुदाय कि गुरु माता सुनीता को अंग वस्त्र पहना कर मिष्ठान और फूलों का गुच्छा के साथ सम्मान किया गया |
दरअसल डिआईएहआरसी संगठन ने किन्नर समुदाय को ध्यान मे रखते हुवे नर नारी और किन्नर समुदाय को “तीसरी जेंडर” को एक सामाजिक अधिकार मे जोड़ने कि मंसा लिये आगे बढ़ती जा रही है |

वहीं पी एम भारत न्यूज़ के संवाददाता से बात करते हुवे मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰ डि के साव ने कहा कि भारत के नागरिकों मे किन्नर भी एक समुदाय है इन्हें भी भारतीय संविधान के तहत तमाम सुख सुभिधा सम्मान और एक सतह मे जीने का अधिकार है, जिसके लिये संगठन सदैव

सतत् प्रयास करेगी, भारत के तमाम राज्यों और प्रांतों मे गैर कानूनी और अवैध तरीके से किन्नर का मुखौटा पहने किन्नर समुदाय को ही नहीं बल्कि प्रशासन तथा आम जनता को गुमराह और बदनाम कर रहे है, जिसपर संगठन ऐसे फर्जी किन्नरों का पर्दाफाश कर कार्यवाही करवाई जायेगी | प्रतिभा दास और अंजली शर्मा को किन्नर समुदाय कि गुरु माता ने आश्वासन दिया कि हरएक प्रस्थिति मे मैं आपके साथ हूँ और आप सभी मेरे साथ दें |
