सहतवार पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के दो वांछित आरोपीयों को किया गिरफ्तार ;पुरानी रंजिश बनी जानलेवा…..
Pm Bharat News; जों है सच बलिया:
बलिया जनपद के अपराधियों पर शिकंजा कसने मे उत्तर प्रदेश पुलिस की सहतवार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सहतवार क्षेत्र में गैर-इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह कार्रवाई बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण हेतु अभियान के क्रम में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा और थानाध्यक्ष सहतवार अनिल कुमार सिंह के नेत्रुत्व मे पुलिस कि टीम ने यह सफलता हासिल करने मे कामयाब हो पाई है।
पुरानी रंजिश में हुआ था हमला, इलाज के दौरान मौत…….
सूत्रों कि जानकारी के अनुसार, वादिनी द्वारा थाना सहतवार में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि उसके देवर पर पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने लाठी-डंडों पिट पिट कर जानलेवा हमला किया था। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी धमकी देकर आरोपी फरार हो गया था । गंभीर रूप से घायल पीड़ित की चिकित्सा के दौरान मौत हो गई।
मामले में थाना सहतवार पर मु0अ0सं0 28/2026 के तहत धारा 105, 110, 115(2), 352, 351(3) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर दबिश, शिवमंदिर पोखरा से गिरफ्तारी…..

दिनांक 03 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक दिलीप कुमार राय व उपनिरीक्षक नितेश कुमार गुप्ता मय हमराह कांस्टेबल हरिन्द्र पटेल व विनोद यादव क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर शिवमंदिर पोखरा के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई…….
बृजेश कुमार पुत्र शिवजी राम, निवासी वार्ड नं० 02 कस्बा सहतवार, उम्र 26 वर्ष
मुन्ना कुमार पासवान उर्फ लाला पासवान पुत्र गोपाल प्रसाद, निवासी ग्राम बघांव थाना सहतवार, उम्र 30 वर्ष
दोनों आरोपियों को नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
