जमुरिया : डिफेंडर्स ऑफ इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल द्वारा अपहरणकारी को गिरफ्तार की मांग
Saroj Verma Sripur Bazar की निवासी के 17वर्ष 11माह पुत्री Ankita Verma को MD RAJA MIA द्वारा अपहरण किया गया। दिनांक 11/03/2025 रात्रि लगभग 2:30 मिनट पर माँ SAROJ VERMA ने अपने पुत्री ANKITA VERMA की गंभीर और भयभीत चिल्लाने की आवाज सुनते ही घर से बाहर दौड़ पड़ी, बाहर आते ही देखती है की RAJA MIA अपने एक साथी के साथ आंगन से छोटे बंदूक लड़की के कनपट्टी पर लगाये खींचते हुवे भाग रहा | SAROJ VERMA चिल्लाते हुवे अपराधी के पीछे भागती रही, बाहर आने पर बाहर चार पहिये वाहन और पिछे दो पहिये वाहन पर साथी द्वारा वाहन चलाई जा रही थी, और बीच में बंदूक के नोक पर ANKITA को जकड़े हुवे RAJA MIA द्वारा अपहरण कर भाग खड़े हुवे | जबकि SAROJ के महिला होने और अंधेरा के कारण वाहनों के नाम व कलर नहीं पहचान पाई | पीड़ित परिवार द्वारा स्थानीय JAMURIA POLICE STATION में न्याय की गुहार लगाई गई, आज लगभग 16-17 दिन होने को आई है परंतु आज तक नाबालिक लड़की की तलाश नहीं हो पाई है | ANKITA आज अपहरण कारियों के हत्थे कत्ल की सूली पर चढ़ गई है या फिर देह व्यापार में झोंक दी गई है | आखिर क्या वजह है की एक नाबालिक लड़की पुलिस प्रशासन के नाक की नोंक के निचे से अपहरण हो जाती है और आज लगभग 17 दिन होने के बावजूद पुलिस प्रशासन अपहरण कारियों के तलाश में नाकाम मौन धारण की हुई है | अतः न्याय हेतु संगठन द्वारा प्रशासनिक कार्यवाही की तत्काल मांग की गई है |
