दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने एक महिला शिक्षक को धोखाधड़ी के आरोप में फर्जी सैन्य अफसर अभिषेक मुखर्जी को गिरफ्तार कर रिमांड में लिया गया, हवालात में आरोपी से पूछताछ के बाद उसके एयरगन-कई नकली दस्तावेज-जाली पहचान-पत्र पुलिस ने बरामद कि | यह जानकारी देते हुए एडीपीसी के डीसीपी (ईस्ट) अभिषेक गुप्ता ने बताया कि आरोपी अभिषेक मुखर्जी हुगली के भद्रेश्वर का निवासी है, वह कभी खुद को सेना का जवान, कभी एनआइए कर्मचारी, कभी रक्षा विभाग का कर्मचारी बताता था, कुछ माह पहले आरोपी ने एक वेबसाइट के जरिये दुर्गापुर सिटी सेंटर में बंगाल अंबुजा की एक महिला (जो पेशे से शिक्षक है) से संपर्क किया और फिर उस पर रॉब जताते हुवे आरोपी ने खुद को केंद्रीय खुफिया एजेंसी (रॉ ) का अधिकारी बताया, उसके बाद महिला के साथ आरोपी घूमने-फिरने लगा और उसके घर भी आने-जाने लगा, महिला शिक्षक को उसने विवाह का प्रस्ताव दे दिया, लेकिन आरोपी के आचरण व बातों पर संदेह होने पर महिला के माता-पिता ने शादी से इंकार कर दिये, और फिर आरोपी युवक के खिलाफ घर वालों द्वारा थाने में धोखाधड़ी की शिकायत कर दी गई, इधर आरोपी युवक दुर्गापुर के एक होटल में छिप कर रह रहा था, सोमवार को सिटी सेंटर फांड़ी के पुलिस ने आरोपी को तलब किया, आरोपी के चौकी पहुंचने पर पुलिस ने उसके सेना व खुफिया विभाग का कर्मचारी होने संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहे, नहीं दिखा पाने पर आरोपी अभिषेक मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया, उसके बाद महकमा अदालत में पेश किया गया |
