Loading latest news...

बिहार क्राइम : गोपाल खेमका मर्डर केस का आरोपी रहा है लालू यादव के CA का रेंटर, जेडीयू प्रवक्ता बोले- अपराधियों को पाताल से भी खोजकर निकालेंगे


बिहार : मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका मर्डर के बाद से ही बिहार की राजनीति में आरोपों का दौर जारी है | विपक्ष के नेता एक सुर में लॉ एंड आर्डर को ध्वस्त बता रहे हैं | तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर निशाना साध रहे हैं | इसी बीच जदयू नेता ने कहा कि इस मामले को लेकर विपक्ष को अपने गिरेबांन में झांकने की जरुरत है |
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बड़े आरोपों मे घेरते हुवे कहा है कि गोपाल खेमका हत्याकांड में गिरफ्तार हुवे अशोक शाह, राष्ट्रीय जनता दल आरजेडीके प्रमुख लालू प्रसाद यादव के चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन नायक के किरायेदार रह चुके हैं | जानकारी के अनुसार, अशोक शाह एक सरिया व्यापारी और बिल्डर है, जिसके इशारे पर हत्या की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी बताया जा रहा है | उसी ने शूटर उमेश यादव को हत्या की सुपारी दी थी | कथित हथियार आपूर्तिकर्ता राजा की मुठभेड़ में मौत के बाद जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने बयान दिया था कि यह पूरी घटना सरकार को बदनाम करने की साजिश है, उन्होंने कहा कि पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध किन-किन लोगों से है और इस मामले के तार राजनीतिक साजिश से जुड़ी हैं |
जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “गोपाल खेमका हत्यकांड की निगरानी सीधे सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं, बिहार पुलिस ने पहले भी शानदार काम किया है | हर घटना के जवाबदेह लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं, उनको जेल की सलाखों के पीछे डाला गया है, लेकिन ताजा मामले में जो उद्भेदन की कड़ी है, पुलिस द्वारा आधिकारिक तौर पर चीजें सामने आ जाएंगी.”| नहीं बचेगा कोई अपराधी
राजीव रंजन प्रसाद ने कारोबारी मर्डर केस में गिरफ्तार कथित शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी और हथियार के सप्लायर राजा के एनकाउंटर का जिक्र करते हुए कहा, “बिल्कुल साफ है कि हम अपराधियों को पाताल से भी खोजकर निकालेंगे, बिहार में घटना करके घूमने का दौर 1990 से 2005 का अब नहीं है | नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासन में सत्ता पोषित अपराध को नस्तनाबूद करने का काम हुआ है.”मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरिया कारोबारी अशोक शाह नालंदा जिले के बिहारशरीफ का रहने वाला है | वह दो साल पहले ही उदयगिरि अपार्टमेंट में शिफ्ट हुआ था, इसी जगह से उसे अरेस्ट किया गया है |
कारोबारी की हत्या के बाद केस की जांच में बिहार पुलिस ने शूटर उमेश यादव की निशानदेही पर अशोक शाह को गिरफ्तार किया है | इस पर उमेश को लगभग 10 लाख रुपये में खेमका की हत्या की सुपारी उमेश को देने का आरोप है | इस मर्डर केस पर बिहार के डीजीपी शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा कर सकते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!