Loading latest news...

भारत बंद पे रानीगंज में हड़ताल समर्थन में उतरे श्रमिक और किसान, चार वामपंथी हुए अरेस्ट, फिर छूटे


केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर में श्रमिक, किसान और खेत मजदूरों ने बुधवार को देशव्यापी हड़ताल में शामिल होकर अपना कड़ा विरोध प्रदर्शन दिखाया, सियार शोल राजबाड़ी मोड़ और जेकेनगर में भी लाल झंडा लिए श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किये, जुलूस और सड़क जाम किया, पुलिस ने इलाकों में भी प्रदर्शन कारियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन श्रमिकों का दृढ़ संकल्प बरकरार रहा, बाज़ारों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं, हालांकि तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने कुछ दुकानदारों पर दुकान खोलने का दबाव डाला, लेकिन ग्राहक नदारद रहे | सब्ज़ी बाजार में किसानो ने सब्जी बेचने नहीं आये, जिस वजह बाज़ार का माहौल बंद सा रहा | खेतमजदूरों ने खेतों में काम नहीं किया, जिससे कृषि कार्य ठप पड़ गया, रानीगंज की केवल एक बैंक को छोड़कर सभी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकें बंद रहीं, तृणमूल नेताओं ने बैंक मैनेजरों पर दबाव डाला, लेकिन बैंक कर्मचारी हड़ताल पर कायम रहे | स्कूल-कॉलेजों में छात्र की उपस्थिति कम रही और सरकारी कार्यालयों में कामकाज लगभग ठप ही रहा | मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र की 10 लोहे-इस्पात की फैक्ट्रियों में हड़ताल को CITU से संबद्ध श्रमिक यूनियनों का पूरा समर्थन मिला, वहीं काजोंड़ा ग्राम मे लगभग दुकानें खुली रही, सब्जी बाजार मिलीजुली रही | यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ है और जब तक ये नीतियां वापस नहीं ली जातीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!