
शनिवार शाम लायंस आरएल जेडीएम चनानी डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक सम्मान समारोह ”इंस्पिरियन” का आयोजन कर डीएवी के सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शिक्षा सत्र 2024-25 के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया |
रानीगंज : pm bharat news – कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्तकर्ताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया | अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को संगीत के माध्यम से आनंदपूर्वक शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिये और उन्हें सफलता प्राप्त करने के लिये प्रोत्साहित भी किये | उन्होंने मेहनती छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुवे उन्हें ज्ञान की बातें बताईं और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के हौसले और उत्साह को बढ़ावा देते हैं | उन्होंने इस सफलता का मंत्र अभिभावकों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के सहयोग को बताया, विद्यालय के अध्यक्ष सपन लोयलका ने विषय में 100% तथा 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये | अन्य सम्माननीय अतिथियों ने भी अपनी शुभकामनाये दीं, और छात्रों को भविष्य के सभी प्रयासों को ईमानदारी, कर्मठ और समर्पण के साथ करने का आग्रह किये |
स्कूल की प्राचार्या मंदिरा दे जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुवे कहा कि जिन विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धियों से स्कूल के साथ अपना मान बढ़ाया है, उनका और उनके अभिभावकों का सम्मान अवश्य होना चाहिये और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहनी चाहिये | उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुये उनके प्रदर्शन और अनुशासन की प्रशंसा की | कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ शिक्षक द्वारा दिए गये धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुवा |
