झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली के अस्पताल में लम्बी इलाज के बाद ली आखिरी सांस
PM BHARAT NEWS, दिल्ली न्यूज़ : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन दिल्ली के गंगाराम हास्पिटल में निधन हो गया, 81 वर्ष शिबू सोरेन किडनी से सम्बंधित बीमारी के चलते पिछले एक महीने से हास्पिटल में भर्ती थे | शिबू सोरेन के निधन की जानकारी के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी |

शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद दिल्ली में मौजूद रहे, और उस वक्त अस्पताल में ही थे, जब शिबू सोरेन ने अंतिम सांस ली | CM हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की जानकारी साझा करते हुवे सोशल मीडिया एक्स पर साझा किये कि, ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गयें | आज मैं शून्य हो गया | दरअसल शिबू सोरेन पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे, उन्हें जून के आखिरी सप्ताह में गंगाराम हास्पिटल में भर्ती कराया गया था | बीते कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर के सहारे थे |
शिबू सोरेन को झारखंड में “गुरुजी” के नाम से जाना जाता था, वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में से एक थे, और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभायें थे, उन्होंने अलग झारखंड राज्य की मुहिम को नेतृत्व दिया और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री भी बने |
शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आदिवासी इलाकों में सामाजिक और राजनीतिक चेतना का अभियान चलाया और राज्य को अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभायें थे | राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुवे शॉक प्रगट किये | गुरुजी का जाना झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत है, उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी |
