दिल्ली पुलिस के एस आई पर महिला हेड कॉन्स्टेबल की बेटी से डिजिटल रेप का आरोप, गाजियाबाद में एफआईआर दर्ज
दिल्ली ; पीएम भारत न्यूज़ :दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (SI) द्वारा दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल की मासूम बेटी से कथित तौर पर डिजिटल रेप करने का मामला सामने आया है | लड़की की मां के शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी SI के खिलाफ केस दर्ज कर लीया और मामले की जांच शुरू कर दी है | आरोपी और शिकायतकर्ता महिला हेड कॉन्स्टेबल दोनों ही गाजियाबाद के निवासी हैं | दरअसल
पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल नियुक्त है | और हेड कॉन्स्टेबल तीन वर्षों से अपने पति से अलग बेटी के साथ रहती है | हेड कॉन्स्टेबल का आरोप है कि गोविंदपुरम में रहने वाले SI से उसकी पुरानी जान-पहचान है, जिसके कारण उसका घर पे भी आना जाना रहा है | आरोप यह है कि तीन दिन पहले SI घर आया था, उसने तीन साल की बेटी को अकेला पाकर अश्लील हरकत ही नहीं, बल्कि उसके साथ डिजिटल रेप भी किया | हेड कॉन्स्टेबल के अनुसार, आरोपी के हरकतों से उसकी बेटी असहज हो गई और उससे दूर हटने की जिद करने लगी | अजीब बर्ताव देखते हुवे उन्होंने अपनी बेटी से पूछी, इसके बाद उसने सारी घटना बताई | हेड कॉन्स्टेबल का आरोप है कि उसने आरोपी से उसकी हरकत का विरोध जताया तो उसने धमकी देनी शुरू कर दी |
ACP नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल ने शिकायत दी थी | आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, बच्ची का मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराई जायेगि, साक्ष्य संकलन और पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जायेंगी |ACP का कहना है कि बच्ची की मां ने आरोपी को दिल्ली पुलिस में तैनात SI बताया है |

पूरे मामले की जांच की जा रही है | साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी | डिजिटल रेप का मतलब यह नहीं है कि किसी का शोषण इंटरनेट के माध्यम से किया जाय, यह शब्द दो शब्द डिजिट और रेप से बना है | साफ शब्दों मे डिजिट का मतलब अंक होता है, वहीं अंग्रेजी शब्दकोश के मुताबिक उंगली, अंगूठा, पैर की उंगली को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है | डिजिटल रेप से जुड़ी घटनाओं में अंगुलियों या अंगूठे का इस्तेमाल किया जाता है | इसका अर्थ है कि डिजिट से कियें गयें यौन उत्पीड़न को डिजिटल रेप कहा जाता है |
ऐसे ही दस दिन पहले मोदीनगर में भी हुई थी घटना दस दिन पहले मोदीनगर में भी आठ वर्षीय बच्ची के साथ डिजिटल रेप का मामला सामने आया था | तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची घर के बाहर खेल रही थी | इसी दौरान पड़ोसी उसे चॉकलेट देने के बहाने अपने कमरे में ले गया, वहां उसने बच्ची के साथ डिजिटल रेप किया था |इसके बाद परिवार ने मोदीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुवे 27 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था | पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची के साथ यह अपराध किया है |
