Loading latest news...

मकबरा पहुंचे मुसलमान, फतेहपुर में कल कि बड़ा अपडेट : बड़ी हिंसा की तैयारी तो नहीं ?

मकबरा पहुंचे मुसलमान, फतेहपुर में कल कि बड़ा अपडेट : बड़ी हिंसा की तैयारी तो नहीं ?

पीएम भारत न्यूज़, जो है सच :
फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बार फिर हिंसा की आशंका सुगबुगाहट तेज हो गई है | दरअसल मकबरा विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट किया जा रहा है | सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने को लेकर सदर कोतवाली की पुलिस ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कि है, पोस्ट में लोगों को 16 अगस्त को एकत्रित होने की अपील की गई थी | पुलिस ने मोहम्मद मुजफ्फर इमाम के खिलाफ मामला दर्ज किया है, दो एफआईआर में कई अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज कि गई है | पुलिस ने लोगों से शांति बनायें रखने की अपील की है, साथ ही साथ भड़काऊ पोस्ट एक्शन होने का निर्देश दिया है |

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के बयान और पोस्ट से यह विवाद शुरू हुआ था | बीजेपी जिलाध्यक्ष ने दावा किया था कि जहां मकबरा है, वहां पहले मंदिर हुआ करता था, मंदिर को तोड़कर मकबरा बनाया गया है | इसलियें वहां पूजा करने की अनुमति दी जायें, साथ ही उन्होंने लोगों से मकबरे वाली जगह पहुंचकर पूजा करने की अपील की थी | इसके बाद हिंदू संगठनों के लोगो का जमावड़ा लग गया | हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दिया था, परंतु फिर भी हजारों की संख्या में मौजूद भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मकबरे की छत पर चढ़ गयें, इसके साथ ही लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी | वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी |

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जैसे-तैसे भीड़ पर काबू पाया और समझाकर उन्हें घर वापस भेज दिया, इसके बाद पुलिस ने मकबरा स्थल पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था कर दी और तोड़फोड़ मामले में कार्रवाई करते हुवे 150 अज्ञात और 10 नामजद के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया | वहीं इस पूरे मामले पर जब राजनीति शुरू हुई तो विधानसभा में भी खूब बवाल हुआ, हालांकि सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!