Loading latest news...

भाजपा के शुभेंदु अधिकारी का आरोप- तृणमूल और प्रशासन कि मिलीभगत

भाजपा के शुभेंदु अधिकारी का आरोप- तृणमूल और प्रशासन कि मिलीभगत

पी एम भारत न्यूज़, जो है सच :कोलकाता

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक अधिकारियों की निष्पक्षता को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है | दरअसल विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर कसा तंज, शुभेंदु अधिकारी ने TMC और प्रशासन के बीच सांठगांठ के गंभीर आरोप लगाते हुवे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा है |

शुभेंदु अधिकारी ने अपने पत्र में पूर्व बर्दवान में आयोजित “खेला होबे” दिवस कार्यक्रम का उल्लेख किया,
शुभेंदु अधिकारी का आरोप है कि इस समारोह के मंच पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) तृणमूल नेताओं के साथ मौजूद थे | मंच पर पार्टी का झंडा और चुनाव-चिह्न लगे थे, जिसे उन्होंने आचार संहिता का सीधा उल्लंघन और अधिकारियों के राजनीतिक झुकाव का स्पष्ट उदाहरण बताया | शुभेंदु ने लिखा है कि ऐसे वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करती है | उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप कर इस अनियमित व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है |

उन्होंने अपने ट्वीट में भी चुनाव आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को टैग करते हुवे कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लियें राजनीतिक रूप से प्रभावित अधिकारियों को तुरंत हटाना बेहद जरूरी हो गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!