पटना के दनियावां में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर : 8 लोगो कि थी गंगा नहाने कि तैयारी
पेज को LIKE COMMENT SEYAR करें
पीएम भारत न्यूज़ “जो है सच”
बिहार ;पटना : पटना जिले के दनियावां में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों ने दम तोड़ा, हादसे मे 1- संजू देवी,60 पति राजेंद्र प्रसाद 2- दीपिका पासवान 35 पति धनंजय पासवान 3- कुसुम देवी 48 पति चंद्रमौली पांडेय 4- चंदन कुमार 30 चालक 5- कंचन पांडेय 34 पिता परशुराम पांडेय 6- बीरेंद्र राउत की पत्नी 7- शंभू राम की पत्नी 8- विकास राम की पत्नी ने मृतक हुवे | जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गयें |

घायलों को तत्काल पटना रेफर किया गया है, उनका चिकित्सा चल रही है | हादसा उस समय हुआ जब हिलसा के मलामा गांव के लोग एक ऑटो में सवार होकर फतुहा गंगा स्नान के लियें जा रहे थे |

तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी |टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गयें |

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया | स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य और बचाव कार्य शुरू किया |

घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें पटना रेफर किया गया | तों वहीं पुलिस ट्रक चालक की तलाश मे जुट गई है |
