रुड़की में मस्जिद के इमाम पर 7 साल के बच्चे से कुकर्म का आरोप, NHRC ने DM और SP को भेजा नोटिस
पी एम भारत न्यूज़ :जो हौ सच
दिल्ली :राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तराखंड के रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के एक मस्जिद मे इमाम द्वारा लड़के के साथ यौन कुकर्म के आरोप पर स्वेम लिया संज्ञान लिया, इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने रुड़की DM और SP को नोटिस जारी किया है |

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग “एनएचआरसी” ने झबरेड़ा क्षेत्र में इमाम द्वारा 7 वर्षीय लड़के के यौन कुकर्म संबंधी मामले में रुड़की के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी की है, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले को दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी |
NHRC ने स्वेम लिया घटना पर संज्ञान
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग “एनएचआरसी” ने 20 अगस्त को उत्तराखंड के रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में एक मस्जिद में इमाम द्वारा 7 वर्षीय लड़के के यौन कुकर्म संबंधी मीडिया की एक रिपोर्ट पर स्बेम संज्ञान लिया है, बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़का मस्जिद में पढ़ने गया था |
NHRC ने DM और SP से दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि यदि रिपोर्ट सत्य है, तो यह पीड़ित के मानवाधिकार के उल्लंघन का गंभीर मामला है, आयोग ने इस सन्धर्व में रुड़की के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है |

दरअसल 22 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने लड़के को जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया और उसके साथ घिनौना कृत्य किया, उसने पीड़ित को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी, बच्चे ने घर पहुंचकर अपने परिवार को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी |
पुलिस ने POCSO ACT में दर्ज किया केस
झबरेड़ा में एक मस्जिद के इमाम पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया है |
