Loading latest news...

LLB स्टूडेंट और AVBP कार्यकर्ताओं को बाराबंकी मे पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा, 25 से ज्यादा घायल

LLB स्टूडेंट और AVBP कार्यकर्ताओं को बाराबंकी मे पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा, 25 से ज्यादा घायल

पी एम भारत न्यूज़ :जो है सच
लखनऊः
राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में LLB कोर्स की मान्यता रद्द होने के बाद भी एडमिशन लेने के विरोध में प्रदर्शनकारी छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गयें | इस घटना से नाराज छात्रों और कार्यकर्ताओं ने देर रात तक अस्पताल और DM आवास पर भी हंगामा किया | पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किये |

दरअसल सोमवार को बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के बाहर LLB छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, प्रदर्शन मुख्यरूप से यूनिवर्सिटी द्वारा बिना मान्यता के LLB कोर्स में एडमिशन लेने के खिलाफ था, जब छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई तो स्थिति को काबू लाने मे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया | लाठीचार्ज के दौरान कई छात्रों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें पहले बाराबंकी के जिला अस्पताल और फिर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है | इस घटना से नाराज छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं ने देर रात जिला अस्पताल में हंगामा किया |

लाठीचार्ज में घायल 25 से अधिक ABVP कार्यकर्ताओं और छात्रों को पहले बाराबंकी जिला अस्पताल में लाया गया, कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उन्हें अस्पताल में बेड नहीं दियें जा रहे थे, जिसके बाद उन्होंने सीएमओ अवधेश यादव के सामने ही हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी |

हालात बिगड़ने पर घबरायें सीएमओ ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिलवाकर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया |घटना के बाद, भाजपा मंत्री सतीश शर्मा और ज़िलाध्यक्ष अरविंद मौर्य अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल छात्रों के इलाज के निर्देश दियें |

लाठीचार्ज के बाद ABVP कार्यकर्ताओं और छात्रों का गुस्सा पुलिस और प्रशासन पर फूट पड़ा, वे आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने कुछ अराजक तत्वों के साथ मिलकर उन पर हमला किया | गुस्सायें कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसपी को अस्पताल में घुसने से भी रोक दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की, जिसके बाद उन्हें बिना बात कियें वापस लौटना पड़ा | इस घटना के बाद, नगर कोतवाली के इंचार्ज इंस्पेक्टर राणा को हटाकर उनकी जगह सुधीर सिंह को नया कोतवाल बनाया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!