Loading latest news...

बंगाल के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जा रही “द बंगाल फाइल्स”, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सरकार पर उठायें सवाल

बंगाल के सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जा रही “द बंगाल फाइल्स”, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सरकार पर उठायें सवाल

पी एम भारत न्यूज़ :जो है सच
पश्चिम बंगाल :हिंदू नरसंहार पर बनी फिल्म “द बंगाल फाइल्स” पर अग्निहोत्री ने एक पोस्ट में कहा कि एक समय था, जब कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने भय-मुक्त बंगाल का सपना देखा था | आज के बंगाल में सरकार ने हिंदू नरसंहार पर बनी अब तक की सबसे साहसिक फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ पर प्रतिबंध लगा दिया गया है |

दरअसल फिल्म “द बंगाल फाइल्स” अगस्त, 1946 के कलकत्ता नरंसहार को दर्शाती है | अग्निहोत्री ने आगे कहा कि राज्य में मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं ने सत्तारूढ़ पार्टी के राजनीतिक दबाव और धमकियों के कारण फिल्म की प्रदर्शित करने से इनकार कर दिया गया है | अभिनेत्री-निर्माता पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखी, जिसमें लिखा गया था कि , एक पत्र में आरोप लगाया कि सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म के निर्माताओं से कहा है कि उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है और वे सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा के डर से फिल्म प्रदर्शित करने से इनकार कर रहे हैं | मालूम हो कि कोलकाता के एक होटल में 17 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर लांच करने से रोक दिया गया था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!