Loading latest news...

नेपाल में एक और यूटर्न! अब सुशीला कार्की ही बन सकती हैं PM, आधी रात को पलट गई बाजी

नेपाल में एक और यूटर्न! अब सुशीला कार्की ही बन सकती हैं PM, आधी रात को पलट गई बाजी

Pm Bharat News: जो है सच

नेपाल :नेपाल में सियासी संकट बरकरार है | Gen-Z प्रदर्शन के बाद नेपाल मे PM दावेदारी पर हलचल, PM की कमान किसके हाथों में होगी, अब तक सस्पेंस से पर्दा नहीं हट पाया है, Gen-Z के विरोध प्रदर्शन के बाद ओली की सरकार गिर तों गई, अब केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अंतरिम पीएम की तलाश जारी है | अंतरिम नेता चुनने को लेकर संवैधानिक संकट का समाधान ढूंढा जा रहा है, इस बीच नेपाल में एक और यूटर्न देखने को मिला है | नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की एक बार फिर नेपाली अंतरिम पीएम की रेस में आगे हो गई हैं | नेपाल में आधी रात को हुई एक बैठक में

बाजी पलट गई | दरअसल नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन को लेकर कवायद जारी है, सूत्रों का कहना है कि इसे लेकर गुरुवार देर रात एक सीक्रेट बैठक हुई, यह बैठक राष्ट्रपति भवन में हुई, जिसे शीतल निवास के नाम से जाना जाता है | इस अहम बैठक में नेपाली आर्मी चीफ अशोक राज सिग्देल और सुशीला कार्की मौजूद थीं, उनके अलावा, स्पीकर, राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष नारायण दहल और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रकाश सिंह राउत भी थे | इस मीटिंग में कई मसलों पर अलग-अलग संविधान विशेषज्ञों से चर्चा हुई | बताया गया कि इस बैठक में भी यह सहमति बनी है कि सुशीला कार्की को ही नेपाल की कमान दी जायें | सूत्रों का कहना है कि सुशीला कार्की पर ही अब तक सहमति बनती दिख रही है, नेपाल में ओली की सरकार को उखाड़ने वाले Gen-Z की भी पहली पसंद सुशीला कार्की ही हैं, शीर्ष सूत्रों के अनुसार, सुशीला कार्की के प्रधानमंत्री बनने की प्रबल संभावना है और गुरुवार रात ही इस पर सहमति बनी है |

आज यानी शुक्रवार को इसका ऐलान हो सकता है | काठमांडू के मेयर बालेन उर्फ बालेंद्र शाह का भी सुशीला कार्की के PM पद पर बनने का समर्थन है | दरअसल सूत्रों का दावा है कि बालेन शाह चुनाव जीत कर पीएम बनना चाहते हैं | यही कारण है कि उन्होंने खुद अंतरिम पीएम बनने के प्रस्ताव को ठुकराया है और सुशीला कार्की का समर्थन किया है | सूत्रों के मुताबिक, नेपाल सरकार चलाने के लियें अंतरिम प्रमुख के चयन को लेकर गतिरोध को दूर करने के लियें आधी रात को संकट प्रबंधन दल की बैठक हुई, इस अशांति के बीच राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने गुरुवार को शांति की अपील की और कहा कि उनका लक्ष्य संवैधानिक ढांचे के भीतर राजनीतिक संकट का समाधान खोजना है |

दरअसल सूत्रों से पी एम भारत न्यूज को पता चला है कि सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा और पहले उन्हें संसद के उच्च सदन में पेश किया जाएगा | बतादे कि पौडेल 2015 के संविधान के आधार पर समाधान पर जोर दे रही हैं | उन्होंने बताया कि हालांकि राजनीतिक अंतरिम प्रधानमंत्री का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन कार्की को उच्च सदन में नामित करके एक जगह बनाई जाएगी और फिर उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जाएगा | जानकारों ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रपति आवश्यक प्रावधान करने के लियें एक अध्यादेश जारी कर सकते हैं | उन्होंने बताया कि यह घोषणा आज होने की संभावना है |

दरअसल गुरुवार को दिन में खबर आई थी कि सुशीला कार्की ने पीएम की रेस से अपना नाम वापस ले लिया है | इसके बाद Gen-Z ने कुलमन घिसिंग का नाम आगे बढ़ाया था, मगर कुलमन घिसिंग के नाम पर भी सहमति नहीं बनी | बताया जा रहा है कि आर्मी चीफ ने सुशीला कार्की को करीब 15 घंटे तक मनाया, फिलहाल, नेपाल में अब भी उथल-पुथल जारी है | आज का दिन नेपाल की सियासत में अहम है | आज आधिकारिक तौर पर ऐलान हो सकता है कि नेपाल का अंतरिम प्रधानमंत्री कौन होगा? यहां एक बात और सामने आई है कि नेपाल में अगले 6 महीने में चुनाव कराने की जिम्मेवारी अंतरिम सरकार पर ही होगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!