हत्याकांड का हुवा खुलासा, दो आरोपी फरार, बाइक पिस्तौल सहित आठ आरोपी गिरफ्तार
पी एम भारत न्यूज़ :जो है सच
कुल्टी; कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर में 29 अगस्त को हुई जावेद हत्याकांड की गुत्थी सुलझी |दरअसल 29 अगस्त को जावेद बारी कि हत्या कर दि गई थी, इस मामले में पुलिस अब तक 10 आरोपियों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है |जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है |

शनिवार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्ननरेट के डीसीपी संदीप कर्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे घटना का खुलासा कियें और उन्होंने कहा कि जावेद बारी की हत्या जमीन और संपत्ति से जुड़े विवाद के कारण की गई है और उनकी हत्या की साजिश उनकी चचेरी बहन फरहा नाज ने अपने पति मोहम्मद आसिफ, चांद उर्फ सैफ अली कुरेशी के साथ मिलकर रची थी | पुलिस की जांच पड़ताल में खुलासा हुवा है कि जावेद बारीक ने फरहा नाज के खिलाफ शिकायतें भी दर्ज कराई थी और उस मामले में फरहान नाज की गिरफ्तारी भी हुई थी |

इसी कारण उनके बीच जमीनी विवाद गहरा गई | हत्या के लियें शूटरों को हायर किया गया था और 5 लाख रुपयें मे हत्या की सुपारी तय हुई थी | बताया गया है कि सैफ अली कुरैशी ने ही शूटरों से संपर्क किया था | पुलिस की जांच पड़ताल मे खुलासा हुवा | आदिल आलम मुख्य शूटर था और उसने अपने साथी मोहम्मद एतेशाम उर्फ सोनू के साथ मिलकर जावेद बारीक की हत्या की थी |

हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी | पुलिस ने हत्या की वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और बंदूक बरामद कर ली है |डीसीपी संदीप कर्रा ने सिर्फ दो सप्ताह के भीतर जावेद बारीक हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने मे कारगर रहे | कुल्टी थाना और नियामतपुर फाड़ी पुलिस की जमकर प्रशंसा की | उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी भी दो आरोपी फरार हैं | फरार दोनों आरोपियों के नाम मोहम्मद आसिफ और जावेद कुरेशी है | पुलिस जल्द ही 2 अपराधियों को गिरफ्तार करने कि दावा कर रहे है |
