BJP पर TMC का तंज, बर्नपुर में इस्को स्टील प्लांट को लेकर TMC की जवाबी हमला, मंत्री मलय घटक ने कहा …
पी एम भारत न्यूज़ ;जो है सच
आसनसोल :बर्नपुर मे स्थित इस्को स्टील प्लांट के आधुनिकीकरण के लिये स्थानीय लोगों के रोजगार की मांग को लेकर रविवार को त TMC पार्टी ने एक विशाल जनसभा का आयोजन किया | दरअसल 10 सितंबर को विपक्ष BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने सभा कि थी, जिसके विरोध जवाब मे उसी स्थान पर TMC ने द्वारा सभा का आयोजित की गई |सभा को संबोधित करते हुवे मंत्री मलय घटक ने कहा कि बारिश के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों का इकट्ठा होना इस बात का सबूत है कि जनता तृणमूल कांग्रेस के साथ है |

मलय घटक ने भाजपा पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया | साथ हई साथ कहा कि “भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो आम जनता के लियें कोई काम नहीं करती, सिर्फ झूठे वादे करती है | उन्होंने हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था ?लेकिन उसे पूरा नहीं किया |” मंत्री मलय घटक ने तीन दिन पहले भाजपा द्वारा इस्को स्टील प्लांट के मुद्दे पर की गई सभा पर भी तंज कसते हुवे उन्होंने कहा, “भाजपा की सभा में चार जिलों और झारखंड से लोगों को लाया गया था, फिर भी तृणमूल कांग्रेस की सभा में भाजपा से 5 गुना अधिक भीड़ हुई है |

भाजपा के बड़े-बड़े नेता जितनी भीड़ नहीं जुटा सके, हमारी आसनसोल दक्षिण शहर ब्लॉक कमेटी ने उससे 5 गुना अधिक भीड़ जुटाई है |” इस दौरान, तृणमूल कांग्रेस के जिला चेयरपर्सन और जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने भोजपुरी भाषा में भाषण दिया और लोगों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करने की अपील की | उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार ही एक मात्र लोगों के हितों की रक्षा कर सकती है |

आसनसोल के दक्षिण ब्लॉक शहर मे TMC के आयोजित इस सभा मे राज्य के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक, जामुड़िया के विधायक हरे राम सिंह, पश्चिम बर्धमान जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, पार्षद अशोक रूद्र, लखन ठाकुर और अन्य TMC कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे |

पी एम भारत न्यूज़ ;जो है सच
