मथुरा स्पा सेंटर पर छापा पड़ी तो मच गई अफरा-तफरी, पांच युवक, 6 युवति और आपत्तिजनक सामान…
पी एम भारत न्यूज़ ;जो है सच
मथुरा : मथुरा विकास बाजार में स्थित दो स्पा सेंटरों में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी कर दी | सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस सेंटर पर पहुंची और जांच की, पुलिस की कार्रवाई में पांच युवक और छह युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं | इसके साथ ही मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया | इससे पहले भी मथुरा पुलिस ने कई स्पा सेंटरों में जांच की थी |

पुलिस कि छापामारी कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विकास बाजार के स्पा सेंटरों में काफी समय से अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलती आ रही थी, जीस पर पुलिस ने अपने स्तर से जांच कार्यवाही कि | जब संदेह हुआ तो पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर दी, स्पा सेंटर पहुंचने के बाद जब पुलिस कमरे के अंदर दाखिल हुई तो युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में मिली | पुलिस ने उन्हें पकड़कर बाहर लेकर आई |

सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि स्पा सेंटर मे अनैतिक कार्य कियें जाने की सूचना मिलने पर हमने तुरंत दोनों स्पा सेंटरों पर छापेमारी की | पांच युवक और छह युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया, मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया, हम इस मामले मे केस दर्ज कर कार्रवाई कर रहे हैं |
इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई | पुलिस ने कहा कि किसी भी अनैतिक कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी सतर्कता जारी रखी जाएगी | अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी | आपत्तिजनक और अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है | विकास बाजार में पुलिस की छापेमारी की कार्रवाई से सनसनी फैल गई | इसी के साथ स्पा सेंटरों पर सख्ती बरते जाने की बात कही है |
