काजोंड़ा मे चलाया गया जागरूकता अभियान :डिफेंडर्स ऑफ इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल बैठक
Pm Bharat News ;जो है सच
काजोंड़ा : शुक्रवार दिनांक 21/11/2025 को काजोंड़ा ग्राम कार्यालय मे किया गया बैठक | डिफेंडर्स ऑफ इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान कि बैठक कि |

बैठक मे मानवाधिकार जागरूकता और मानव संरक्षण के दायित्वों को निर्वहण करने का संकल्प के साथ कार्य करने कि योजना बनाई गई | साथ ही साथ समाज मे बढ़ती अपराध के खिलाफ आवाज उठाने कि चर्चा रखी गई |

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰ डि के साव जी ने समाज मे अपराध नियंत्रण के लिये नीति विधि व सक्रियता से कार्य करने मे जोर लगाने पर बात रखे | दरअसल आज कि बैठक बहुत ही गंभीर व अंदुरनी रही है |

डॉ॰ डि के साव जी ने कहा कि मानवाधिकार उन बुनियादी अधिकारों का समूह है जो हर व्यक्ति के जन्मजात और सार्वभौमिक होते हैं, भले ही उनकी राष्ट्रीयता, लिंग, जाति, धर्म या कोई अन्य स्थिति कुछ भी हो |

इन अधिकारों में जीवन, स्वतंत्रता, शिक्षा और स्वास्थ्य के अधिकार शामिल हैं, जो मनुष्य को सम्मान और गरिमा के साथ जीने की अनुमति देते हैं | इस लिये आप स्वेम और साथी दोस्तों को संगठन से जोड़े |

संगठन के साथ रहे संगठन आपके साथ सदैव है | साथ ही साथ भोजन का प्रबंध किया गया था |

बैठक मे उपस्थिती रही :-1- SHAKTI PRASAD SHARMA 2- DEBOBRATO CHATERJEE 3- PRATIBHA DAS 4- VINOD SINGH
5- MADAN SINGH 6- SESHNATH SINGH
7- BALIRAM SHAW
8- KAMLESH NONIA सह अनेक सदस्य व पदाधिकारीगण उपस्थित थे |
< समाप्त >
