कोलकाता : कोलकाता पुलिस ने साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज के एक पूर्व और दो मौजूदा छात्रों सहित तीन लोगों को कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है | घटना कथित तौर पर कस्बा में कॉलेज परिसर में हुई | घटना 25 जून को संध्या 7.30 बजे से 10.50 बजे के बीच घटना की अंजाम दिया गया | पीड़ित की शिकायत के बाद कस्बा पुलिस स्टेशन ने FIR दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है | सूत्रों के मुताबिक, जघन्य आरोपियों में 31 साल के मोनोजीत मिश्रा (कॉलेज के पूर्व इकाई अध्यक्ष), 19 साल के जैब अहमद और 20 साल के प्रमित मुखर्जी (प्रमित मुखोपाध्याय) शामिल हैं | दो आरोपि मोनोजीत और अहमद को 26 जून की शाम को कोलकाता में तालबगान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर शिशु रॉय उद्यान के सामने से गिरफ्तार किया गया | गिरफ्तारी के समय उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए | तीसरे आरोपी प्रमित को 27 जून को सुबह 12.30 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया और उनका भी मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया | उधर भाजपा के अमित मालवीय ने इस अपराध को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुवे उन्होंने ‘एक्स’ पर एक बंगाली समाचार रिपोर्ट साझा की और लिखा, 25 जून को कोलकाता के उपनगर कस्बा में एक लॉ कॉलेज के अंदर एक महिला लॉ छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया | आरोपी कोई और नहीं, बल्कि एक पूर्व छात्र और कॉलेज के दो लोग थे |
