Loading latest news...

बिजली की करंट लगने से रेलकर्मी की मौत, अस्पताल लाने मे विलम्ब, डॉक्टरों ने की मृत घोषित, आक्रोश मे साथी

अंडाल : अंडाल के बॉक्स एंड डिपो विभाग में काम के दौरान बिजली की करंट लगने से एक रेलकर्मी की मौत हो गयी | रेलकर्मी का नाम बिद्युत दे और ठिकाना धनबाद का राजगंज इलाके का बताया जा रहा है | घटना के बाद उसके सहकर्मियों ने रेलवे अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया |समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने को लेकर प्रतिवाद जताया गया | अंडाल रेलवे के बॉक्स एंड डिपो विभाग में काम करने के दौरान शाम करीब 4:00 बजे बिद्युत दे 35 वर्षीय नामक रेलवे कर्मचारी की बिजली की करंट लगने से मौत हो गयी | सहकर्मियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण शेड में पानी जमा हो गया था, और इसी कारण बिद्युत को बिजली की करंट लग गया | आरोप है कि घायल बिद्युत को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने में काफी समय बर्बाद हुआ समय पर एंबुलेंस और स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हो सका मृतक के सहकर्मी शशिरंजन कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना के लिए रेलवे अधिकारी जिम्मेदार हैं, कुप्रबंधन के कारण बिद्युत को दुर्घटनास्थल से रेलवे अस्पताल लाने में काफी समय बर्बाद हुआ जब उसे अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, साथी की मौत से अन्य कर्मचारी आक्रोशित हो गये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!