मुक्यमंत्री रेखा गुप्ता के मकान पर पथराव की घटना से हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस अफस, सच्चाई कुछ और ही निकला
दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता निजी मकान पर पथराव की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया | आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची | जहां तक यह पता चला कि मुख्यमंत्री के निजी मकान से कुछ दूरी पर झुग्गियों में लड़ाई हुई थी | जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी | परंतु कंट्रोल रूम में सूचना सुनने में गलतफहमी की वजह से अफवाह फैल गई | पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि कॉल करने वाले ने मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पर झुग्गी में लड़ाई होने की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस कंट्रोल रूम से पुलिस को आधी-अधूरी जानकारी मिली थी |
पुलिस ने झुग्गी में लड़ाई करने वाली चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ मे लग गई | कॉल करने वाले ने रविवार संध्या 6 बजे इसकी जानकारी पुलिस को दी थी | फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है |
