कोलकाता : देश के अनेकों राज्यों में भाजपा प्रदेश अध्यक्षों की कर रही है हेरा फेरी, चुनाव प्रक्रिया तेज | इसी क्रम में पश्चिम बंगाल को भी दो दिनों में यानी गुरुवार तक मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष | प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर पार्टी ने विराम लगाते हुए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर चुनाव की तिथि घोषित कर दी |गुरुवार को नये प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर चुनाव होगी | उससे पहले बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी | गुरुवार को चुनाव के बाद उसी दिन शाम तक प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी | इधर नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई नाम बताए जा रहे हैं | हालांकि पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे हैं, और वह मौजूदा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की जगह ले सकते हैं | यह अटकलें तब तेज हुई जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार शाम शमिक भट्टाचार्य और बंगाल में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए हाल में प्रभारी नियुक्त किए गए वरिष्ठ सांसद रविशंकर प्रसाद को अपने आवास पर एक साथ बुलाकर बैठक की | सितंबर 2021 से ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे डा. सुकांत मजूमदार का कार्यकाल पिछले साल ही खत्म हो चुकी थी | पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद से सुकांत केंद्र में मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं | भाजपा मे नियमों के अनुसार भाजपा पार्टी में एक व्यक्ति एक पद ही सम्भाल सकता है | ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व के लिए सुकांत को अध्यक्ष पद पर बनाए रखना मुश्किल है | केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल जैसे चुनौतीपूर्ण राज्य में भाजपा पार्टी अध्यक्ष का पद एक साथ संभालना भी कठिन है | राज्य में अगले साल की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव भी होने वाली हैं | ऐसे में अब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है | प्रदेश भाजपा के वापसी आफिसर व विधायक दीपक बर्मन ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित कर दी है | इसके अनुसार बुधवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और बुधवार को ही नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी | नामांकन वापस लेने वाले को उसी दिन वापस लेना होगा | भाजपा बुधवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित करेगी | भाजपा ने गुरुवार को होने वाले चुनाव में कौन-कौन वोट करेगे, इसकी मतदाता सूची भी पहले ही प्रकाशित कर दी है | इस सूची में 294 नाम हैं, जो की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक ही प्रतिनिधि इस चुनाव में भाग ले सकेंगे | 2021 में विधानसभा चुनाव के बाद सितंबर में सुकांत प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे | दिलीप घोष की जगह सुकांत के नाम की सीधे दिल्ली ने घोषणा की थी, तब से सुकांत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं |
