आसनसोल – दुर्गापुर : ट्रैफिक नियमों के प्रति युवा पीढ़ियों का सजग होना जरूरी, एसीपी
आसनसोल- दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट, एडीपीसी के ट्रैफिक विभाग के माध्यम से एक से सात जुलाई तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है | खासकर मद्देनजर बुधवार को शहर के गांधी मोड़ ओवरब्रिज के पास दुर्गापुर ट्राफिक गार्ड की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया | कार्यक्रम से पहले इलाके के ट्रैफिक नियमों को लेकर विद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ जागरूकता रैली निकाली गयी |कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों से आये लोगों को विभाग की ओर से सम्मानित भी कि गई | मौके पर खास कर अतिथि के तौर पर एसीपी- ट्रैफिक- 03 राजकुमार मालाकार, संजीव तिवारी, बुदबुद ट्रैफिक- ओसी चिरंजीव गुहा रॉय, आयसी फरीदपुर मदन मोहन मंडल, ट्रैफिक- ओसी मोचीपाड़ा सतीनाथ शील, ट्रैफिक ओसी कांकसा अनूप कुमार हाटी, दुर्गापुर सब टीजी ओसी शेख अमीनुल सहित कई सिविक वॉलंटियर्स मौजूद रहे | एसीपी मालाकार ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर देते हुए कहा कि हर व्यक्ति का जीवन उनके परिवार के लिए अनमोल है | दुर्घटना कब व कहां हो जाय, किसी को नहीं पता, इसलिए हर वाहन चालक को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिये, ऐसा करने से हादसे घटते घटने के कगार पर होगी | उन्होंने जोर देते हुए यह भी कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य बेवहार करें और चार पहिये वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य पहनें | सड़क पार करते समय सिग्नल को देख कर ही पार करें, सड़क पार करते वक्त मोबाइल फोन को बंद कर सड़क पार करें, सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को खास कर युवाओं को जागरूक करना है |
