Loading latest news...

PM KISAN YOJNA : क्या 9 जुलाई के बाद जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त ?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : आप एक किसान हैं? दरअसल, किसानों को खेत में फसल उगाने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है | सूखा पड़ जाना या तेज बारिश हो जाना इसका सीधा बुरा असर फसलों पर पड़ता है | किसान दिन-रात खेत में मेहनत करते है और फसल उगाता है | जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनकी आर्थिक मदद के लिए सरकार कई तरह की योजनाये चलाती हैं | जैसे भारत सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है | इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है और उन्हें सालाना 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती हैं | योजना के तहत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अब तक किस्त जारी होने को लेकर कोई अपडेट नहीं है | ऐसे में चर्चा इस बात की भी है कि क्या 20वीं किस्त 9 जुलाई के बाद जारी हो सकती है, पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और इस योजना के तहत लगभग हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती आ रही है | इस बार 20वीं किस्त बाकी है जिसके लिए अब कहा जा रहा है कि ये किस्त जुलाई में जारी हो सकती है, क्योंकि 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी हुई और इसके बाद 20वीं किस्त के चार महीने के समय का अंतराल भी पूरा हो चुका है | जिस पर कहा जा रहा है कि 20वीं किस्त जुलाई में जारी हो सकती है | हालांकि, किस्त जारी होने को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है | जहां एक तरफ 20वीं किस्त का इंतजार सभी को है तो माना जा रहा है कि ये किस्त 9 जुलाई के बाद जारी हो सकती है | इसके पिछली वजह ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 9 जुलाई के बीच विदेशी दौरे पर हैं और ये सभी जानते हैं कि पीएम किसान योजना की हर किस्त वे खुद जारी करते हैं | फलस्वरूप माना जा रहा है कि उनके लौटने के उपरांत ही ये किस्त जारी हो सकती है | पीएम नरेंद्र मोदी 2 से 9 जुलाई तक घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर हैं | इस दौरान छह और सात जुलाई को ब्राजील में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे | ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी हर बार की तरह एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा | हालांकि, अभी तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!