Loading latest news...

आसनसोल साउथ पोलिश ने चलाई सुरक्षा जागरूकता अभियान, हेलमेट सीटबेल्ट जांच

आसनसोल: शक्ति प्रसाद शर्मा की रिपोर्ट

आसनसोल : आसनसोल साउथ के थाना अध्यक्ष कौशिक कुंडू के निर्देश पर आसनसोल स्टेशन कोऑपरेटिव बैंक के समीप साउथ थाना द्वारा चलाया गया सुरक्षा अभियान | दरअसल आये दिन दो पहिये और चार पहिये वाहन मे देखा गया है की बारम्बार चेतावनी के बावजूद लोगो मे हेलमेट और सीट बेल्ट उपयोग ना करने की लापरवाही के वजह से सड़क दुर्घटना घटती रहती है

और सड़क दुर्घटना मे लोग अपने अंग या अपने को खो देते है | इसी संदर्भ मे आसनसोल साउथ थाना अध्यक्ष कौशिक कुंडू के निर्देश पर एस आई शैलेश कुमार और कॉम्बैट पुलिस सहित दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन का सख्ती से जांच किया गया | बगैर हेलमेट और बगैर सीट बेल्ट वाले व्यक्तियों को निर्देश के साथ कहा गया की “हेलमेट पहन कर चले और सीट बेल्ट लगाकर चले” आपकी सुरक्षा एवं आपकी रक्षा आप खुद करें आसनसोल प्रशासन आपके साथ है | जांच के कारण दो पहिये और चार पहिये वाहनों में हड़कंप मची रहीं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!