Loading latest news...

रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा मनाया गया संस्थापक दिवस, व्हीलचेयर टीशर्ट और अनाज की गई वितरण


गुरुवार को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स का सभागार उत्सव व सम्मान का साक्षी बना, जहां संगठन ने हर्षोल्लास के साथ अपना संस्थापक दिवस मनाया |

रानीगंज : अथक प्रयासों का परिणाम था, इसके अलावा कई ट्रेनों का ठहराव, उखड़ा, जामुड़िया चैम्बर को कॉमर्स के स्थापना में उनके योगदान का उल्लेख किया | चैयरमेन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि गोविंद राम खेतान ने हमेशा लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाए रखा है, और क्षेत्र के औद्योगिक व व्यापारिक विकास के लिए उनके प्रयास सराहनीय हैं, ईन्होंने व्यापारियों को एक मंच प्रदान करने के लिए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की नींव रखी, आसनसोल को जिला बनाने में उनकी भूमिका का उल्लेख तथा उनके साथ किये गये कार्यों को श्रोताओं के बीच शेयर किया | सामाजिक कार्यों का भी रहा बोलबाला, संस्थापक दिवस समारोह में रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, समाजसेवी सत्यनारायण दारूका, रानीगंज, आसनसोल तथा आसपास के क्षेत्रों के तमाम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष व सचिव भी उपस्थित रहे | कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया, चेंबर ऑफ कॉमर्स ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया | रानीगंज एथलेटिक क्लब के लगभग 80 खिलाड़ियों को टी-शर्ट और अन्य सम्मान सामग्री प्रदान की गई, जो खेल के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है | इसके अलावा, दूसरे सत्र में 350 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया गया, और दिव्यांगों को व्हीलचेयर व अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई, जिससे समुदाय के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है | तत्पश्चात भजन संध्या का भी आयोजन की गयी | पूरा कार्यक्रम सफल बनाने में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान, कार्यक्रम समिति के चेयरपर्सन अरुण भरतिया, शरद कानोड़िया, महासचिव अरुमय कुंडू, कोषाध्यक्ष रूबी गढ़वाला, मनोज केशरी-सह-रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ सदस्य और समाज सेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान तथा चेंबर के अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!