
रामगढ़ में सीसीएल करमा परियोजना के खुले खदान में चाल धंस गया, चाल में दबने से 4 लोगों की मौत और 3 लोग घायल हैं | इनमें से 1 की हालत नाजुक बताई जा रही है, ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, गुस्साए लोग शव के साथ हंगामा कर रहे हैं |
और घायलों को इलाज के लिये अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है | घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी है | सीसीएल पर लगाया गया लापरवाही का आरोप
वहीं, हादसे के बाद ग्रामीण एवं जे एल के एम कार्यकर्ता समेत अन्य दलों के लोगों ने सीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया, गुस्साए लोग करमा पीओ कार्यालय के सामने शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं | घटना के बाद कुजू भारी संख्या में पुलिस अपने पुलिस बल के साथ मुस्तैद है | बता दें कि महुआटुंगरी से सटे परियोजना के खुले खदान में करीब दर्जन भर की संख्या में ग्रामीण कोयले की अवैध खनन को लेकर चार बजे के आसपास गए थे, इस बीच कोयले के अवैध खनन के दौरान एकाएक चाल धस गया |

इसमें 4 लोगों की दबने से मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए, मृतकों में सुगिया निवासी निर्मल मुंडा 42 वर्ष पिता स्व सुधन मुंडा, वकील करमाली 55 वर्ष पिता मानकी करमाली, महुआटुंगरी निवासी इम्तियाज खान उर्फ लालू खान 38 वर्ष पिता मो. यासीन, जोभिया रजरप्पा निवासी रामेश्वर मांझी 35 वर्ष पिता बिरसा मांझी शामिल हैं | घायलों का चल रहा इलाज वहीं, घायलों में इम्तियाज खान की पत्नी रोजिदा खातून 35 वर्ष, सरिता देवी 40 वर्ष पति पचू मांझी और अरुण मांझी 22 वर्ष शामिल है |

अरुण की हालत गंभीर बतायी जा रही है, घटना के बाबत सूचना पाकर पहुंचे लोगों ने तीन लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गये, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया | इधर, मलबे में दबे एक व्यक्ति को जेसीबी और शौवेल मशीन से बाहर निकाला गया |
मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर रजत कुमार, कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, अनि अख्तर अली, संजय हेंब्रोम, आशीष गौतम के अलावे जिला परिषद सदस्य तापेश्वर महतो, मुखिया खागेश्वर महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के मोहरलाल महतो, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रवि महतो, लीलावती देवी, रूपा महतो समेत भारी संख्या में लोग जमे हुए हैं |
