पसंदीदा…है इस्लाम, TMC विधायक के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने बताई ‘हिंदू धर्म का अपमान’

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस “TMC” की वरिष्ठ नेता और मालदा जिले के मानिकचक से विधायक सावित्री मित्रा के बयान पर सियासी भूचाल ला दिया है | एक जनसभा में दिये गये सावित्री मित्रा के बयान को लेकर अब भाजपाओ ने मोर्चा खोल दि है, और इसे “हिंदू धर्म का सार्वजनिक अपमान” बताया है | विधायक सावित्री मित्रा के वीडियो आग की भांति तेजी से वायरल हो रही है | TMC विधायक का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें सावित्री मित्रा कहती हैं, “हमारा पसंदीदा धर्म इस्लाम है” मुसलमान विरोध नहीं करते, लेकिन हिंदू धर्म को लेकर राजनीति हो रही है | हमें कहीं भी भगवद गीता नहीं पढ़ाई जाती लेकिन मुसलमानों के लिए अरबी सीखने और कुरान पढ़ने की व्यवस्था है | BJP ने जताई तीखी आपत्ति, जारी किया वीडियो भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक X अकाउंट पर शेयर किया है, और आरोप लगाया “यह बयान न सिर्फ गीता का अपमान है बल्कि हिंदू धर्म पर संस्थागत घृणा को दर्शाता है |

TMC को 2026 में इसका जवाब मिलेगा.” उन्होंने आरोप लगाया कि TMC इस बयान के माध्यम से आगामी 21 जुलाई की पार्टी रैली के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है | दूसरी तरफ भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सनातन का अपमान इंडी गठबंधन की पहचान है, एक कम्पीटीशन चल रहा है कि कौन सनातन और हिन्दू को ज्यादा बदनाम कर सकता है | तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है | न ही विधायक सावित्री मित्रा ने इस बयान पर सफाई दी है, इस बयान के बाद से बंगाल की राजनीति में धर्म और राजनीति का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है, जहां बीजेपी इसे “हिंदुओं के खिलाफ एजेंडा” बता रही है वहीं राजनीतिक विश्लेषक इसे होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए “राजनीतिक माइक्रो टारगेटिंग” की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं |
