Loading latest news...

मुख्यमंत्री ने बौद्ध श्रद्धालुओं की विशिष्ट तीर्थ यात्राओं पर की चर्चा,’बौद्ध तीर्थ दर्शन पर योजना’

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ मे स्थित अपने सरकारी आवास पर “धर्मार्थ कार्य विभाग” की एक उच्च स्तरीय बैठक रखी थी | धर्मार्थ कार्य विभाग बैठक में बौद्ध और सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्राओं की इक्षाओ की पूर्ति करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि बौद्ध श्रद्धालुओं की विशिष्ट तीर्थ यात्राओं हेतु ‘बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना’ और सिख श्रद्धालुओं के लिए ‘पंच तख्त यात्रा योजना’ प्रारम्भ की जाए। इन योजनाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपनी आस्था के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा सुलभ से सम्पन कर सकेंगे |

तीर्थ यात्राये भारतीय संस्कृति में आत्मिक उत्थान और सामाजिक समरसता का माध्यम रही हैं | ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार का दायित्व है कि वह नागरिकों को उनकी आस्था से जुड़े स्थलों तक पहुंचने में सहायता प्रदान करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!