
चंपारण के पूर्वी मेहसी में मुहर्रम जुलूस के दौरान पुरानी रंजिश एक युवक की तलवार से हत्या की गई, जबकि दो घायल हुवे | पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्त में लेकर जांच शुरू कर दी है | मृतक के परिजनों का कहना है कि पंचायत चुनाव के दौरान विवाद के कारण यह घटना घटी है | पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थानाक्षेत्र की कोठिया हरेराम पंचायत के कनकट्टी बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर मुहर्रम जुलूस की भीड़ के आड़ में एक युवक की हत्या कर दी गई | मृत युवक के सहोदर भाई समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए |सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल व पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात मेहसी घटना स्थल पहुंचे और जांच शुरू कर दी | दो लोगों को पुलिस शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है | दोनों से पूछताछ की जा रही है | बताया गया है कि कनकट्टी में मुहर्रम को लेकर ताजिया जुलूस निकला गया था, इस अवसर पर युवक अपना करतब दिखा रहे थे, मौके पर अमवा निवासी अजय कुमार राय, उनके सहोदर भाई धनंजय कुमार व चचेरे भाई नवल किशोर राय करतब देख रहे थे | तभी तलवार भांज रहे एक युवक ने हमला कर दिया | हमले में जख्मी धनंजय ने बताया कि तीनों भाई तलवार बाजी देख रहे थे | इसी बीच तलवार भांज रहे युवक ने अजय पर हमला कर दिया, साथ करतब देख रहे भाईयों ने बचाने की कोशिश की तो उनपर हमला कर दिया | हमलावर जख्मी पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा, हमले में अजय की मौत हो गई | सहोदर भाई धनंजय कुमार के नाक पर चोट लगी, वहीं चचेरे भाई नवल किशोर राय को गंभीर स्थिति में मुजफ्फरपुर इलाज के लिए ले जाया गया | मेहसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. हरेंद्र कुमार रवि ने अजय को मृत घोषित कर दिया | अजय के भाई धनंजय ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान चचेरे भाई राजेश राय चुनाव में प्रत्याशी थे, चुनाव के समय से ही निजामुद्दीन के साथ विवाद चल रहा था | विवाद लेकर करतब दिखाने के दौरान तलवार से वार कर एक की हत्या को अंजाम दी गई और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुवे |
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है | एक पक्ष के हमले में दूसरे पक्ष के युवक अजय राय की मौत हो गई, वहीं उसके स्वजन घायल हैं | पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया |
सम्लित आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है | इस घटना के बाद इलाके में शांति बहाली के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है | एसपी ने साफ किया कि 15 दिन पहले भी दोनों पक्षों में आपसी विवाद हुआ था | इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई थी | विधायक और डीआईजी मौके पर पहुंचे, स्वजनों से बात की, घटना की गंभीरता को देखते हुये चंपारण रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक हर किशोर राय मेहसी पहुंचे हैं | यहां उन्होंने घटना में मारे गये अजय राय के स्वजनों से बात की, घटना के बारे में जख्मी अजय के भाई धनंजय राय से जानकारी ली गई, मौके पर पीपरा के विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव भी मौजूद रहे | इस दौरान डीआईजी को स्वजनों ने बताया कि अजय की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, महिला ने रोते हुवे बस इतना कहा कि गरीब की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है | वो तो करतब देखने गये थे |

