Loading latest news...

आजाद देश मे आजादी के 78 वर्ष तक दुर्गापुर के चडरिया करमाली टोला की नहीं बनी है सड़क


दुर्गापुर : pm bharat news कसमार प्रखंड मुख्यालय से 12 किमी दूरी पर स्थित दुर्गापुर गांव के चडरिया करमाली टोला के लोग आजादी के आज 78 वर्ष पूरा करने को है फिर भी आज तक करमाली टोला जरूरी सुख सुविधाओं से वंचित हैं | करमाली टोला गांव की सबसे बड़ी समस्या सड़क है | दुर्गापुर गांव के चडरिया करमाली टोला जाने लिये चडरिया टुंगरी होते हुवे मधुकरपुर पिपरा मोड़ चौक से मुख्य रास्ते से जाना पड़ता है | टोला के नागेश्वर करमाली के घर से लेकर सुबधन महतो के खेत के सामने तक लगभग 700 मीटर कीचड़ से लतपत व कच्ची सड़क के माध्यम से होकर ग्रामीणों की गुजरनी पड़ती है, खासकर बरसात के मौसम में बच्चें स्कूल व कॉलेज व अन्य ग्रामीणों को आने जाने के लिये आज भी खेत के मेड़ों का उपयोग कर दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं | ग्रामीणों का कहना है कि इस टोला में लगभग 400 लोग रहते है, गांव तक आने-जाने के लिए रास्ता तक नहीं है |

ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया, जिला परिषद, विधायक व सांसद को भी सड़क निर्माण की अनेकों बार मांग करते रहे, लेकिन सिर्फ आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं होता | वहीं दूसरी तरफ करमाली टोला के लोगो को यातायात सड़क के साथ ही साथ, स्वास्थ्य, पेयजल सहित कई अन्य समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं |

बरसात में इन समस्याओं से होता है सामना चडरिया करमाली टोला तक सड़क नहीं होने से बीमार लोगों को स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है | यहां के बच्चों को बाहर स्थित अन्य गांवों में स्थित विद्यालय या कॉलेज जाने के लिए काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है | भीखन करमाली, राजनाथ करमाली, बैजनाथ करमाली, सुन्दर करमाली, कपिल करमाली, मुकेश करमाली, सुरेश करमाली, चंपा देवी, सरिता देवी आदि ने बताया कि चुनाव के समय नेताओ की उपस्थिति अनिवार्य होती हैं, साथ ही हम ग्रामीणों के समस्या के निवारण की मांग पर सिर्फ आश्वासन मिलता है | जैसे ही चुनाव खत्म हो जाता है, सड़क निर्माण के साथ ग्राम विकास का काम भूल जाते हैं | ग्रामीणों ने विधायक तथा उपायुक्त से शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!