Loading latest news...

ITR FILING 2025: आईटीआर-2 और आईटीआर-3 फॉर्म्स एक्टिवेट हुवे, जानिए कौन कर सकते है इस्तेमाल

ITR FILING 2025: आईटीआर-2 और आईटीआर-3 फॉर्म्स एक्टिवेट हुवे, जानिए कौन कर सकते है इस्तेमाल

INCOME TAX RETURN : आयकर विभाग ने शुक्रवार को आईटीआर-2 और आईटीआर-3 फॉर्म के लिए एक्सेल यूटिलिटीज जारी कर दी है | इसका उपयोग करदाता कर योग्य पूंजीगत लाभ, क्रिप्टो आय और अन्य रिटर्न दाखिल करने के लिये कर सकते हैं | विभाग ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी दी है | आइये इस बारे में जानें |
आयकर विभाग ने शुक्रवार को आईटीआर-2 और आईटीआर-3 फॉर्म के लिये एक्सेल यूटिलिटीज जारी कर दी है | इसका उपयोग करदाता कर योग्य पूंजीगत लाभ, क्रिप्टो आय और अन्य रिटर्न दाखिल करने के लिए कर सकते हैं | विभाग ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी दी |
आयकर विभाग ने पहले केवल आईटीआर-1 और आईटीआर-4 फॉर्म ऑनलाइन और एक्सेल यूटिलिटी दोनों जारी किये थे, जिससे निर्दिष्ट आय वर्गीकरण वाले करदाताओं के एक सीमित समूह को अपना आईटीआर दाखिल करने में मदद मिली थी |
आयकर विभाग ने एक पर बताया, “करदाता ध्यान दें! निर्धारण वर्ष 2025-26 के लिए ITR-2 और ITR-3 की एक्सेल यूटिलिटीज़ अब लाइव हैं और फाइलिंग के लिए उपलब्ध हैं |” आयकर विभाग के ई-फाइलिंग आईटीआर पोर्टल के डाउनलोड सेक्शन में आप आईटीआर-2 और आईटीआर-3 यूटिलिटीज डाउनलोड कर सकते हैं |डाउनलोड करने के बाद आपको एक विंडोज जिप फाइल मिलेगी, जिससे एक्सेल फाइल प्राप्त की जा सकती है |

आयकर विभाग की वेबसाइट के अनुसार, 11 जुलाई से आईटीआर-2 उन व्यक्तियों या एचयूएफ की ओर से दाखिल किया जा सकता है, जो आईटीआर-1 सहज दाखिल करने के पात्र नहीं हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!