Loading latest news...

दुर्गापुर जन सभा से पहले प्रधानमंत्री कर सकते हैं रोड शो

दुर्गापुर सभा के पहले प्रधानमंत्री कर सकते हैं रोड शो
18 जुलाई दोपहर 1:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेहरू स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे | प्रधानमंत्री की सभा को लेकर शहरवासियों में उत्साह चरम सीमा पर है | वहीं दूसरी तरफ भाजपा के केंद्रीय व राज्य कमेटी के दिग्गज नेताओं का दल दुर्गापुर में उपस्थित हुये है |

दुर्गापुर : 18 जुलाई दोपहर 1:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेहरू स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे | प्रधानमंत्री की सभा को लेकर शहरवासियों में उत्साह चरम सीमा पर है | वहीं दूसरी तरफ भाजपा के केंद्रीय व राज्य कमेटी के दिग्गज नेताओं का दल दुर्गापुर में उपस्थित हुये है | केंद्रीय सुरक्षा एजेंसीयों के साथ स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स एसपीजी की टीम दुर्गापुर आ चुके है, वही नेहरू स्टेडियम के जन सभा स्थल तैयार किया जा रहा है | कई जेसीबी और क्रेन के माध्यम से बैठक-स्थल बैठने योग्य किया जा रहा है | भाजपाओ द्वारा अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि प्रधानमंत्री 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी की बैठक खत्म करने के बाद अंडाल के काजी नजरुल इस्लाम हवाई अड्डे पर उतरेंगे | फिर वहां से दुर्गापुर की इस्पात नगरी स्थित नेहरू स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे | उस दौरान प्रधानमंत्री दुर्गापुर से कई केंद्रीय योजनाओ का लोकार्पण करेंगे | अंडाल हाइवे अड्डा से नेहरू स्टेडियम करीब 10 किलोमीटर प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से रोड शो करने की उम्मीद जताई गई है | इस माहौल मे प्रधान मंत्री का एक झलक पाने के लिए जीटी रोड के दोनों किनारों पर लोगो की भिड़ जमा होगी, भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधान मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा नेतृत्व ने अंतिम गतिविधियां शुरू कर दी हैं | प्रशासन की गतिविधियां भी चरम पर हैं | नेहरू स्टेडियम में रंग-रोगन समेत मैदान को सजाने का काम चल रहा है | मंगलवार दुर्गापुर पुलिस उपयुक्त अभिषेक गुप्ता, एसीपी समेत कई उच्च पुलिस अधिकारी सभा स्थल का निरीक्षण कर भाजपा नेताओं से चर्चा किये |

दुर्गापुर में पीएम की दूसरी सभा होने को है, इससे पहले प्रधानमंत्री ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के लिये दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम मे आये थे, वहीं अगले वर्ष 2026 में पश्चिम बंगाल में होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार दुर्गापुर में उसी मैदान नेहरू स्टेडियम में आगमन कर रहे हैं | आगामी 21 जुलाई को कोलकाता में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की होनेवाली शहीद दिवस सभा से पहले प्रधानमंत्री की दुर्गापुर की जनसभा महत्वपूर्ण मानी जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!