
Pm bharat news बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को बड़ी सौगात दी है | बिहार के लोगों को अब 125 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी | सीएम ने यह जानकारी अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर जानकारी दी है |
सीएम ने लिखा है कि हमलोग शुरूआत से ही सस्ती दरों पर सभी लोगो को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं | अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का रुपये भुगतान नहीं करनी पड़ेगी |
जिससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ प्राप्त होगा | हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर संयंत्र लगाकर लाभ दिया जायेगा |

कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिये सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिये भी सरकार उचित सहयोग करेगी |
इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं देनी पड़ेगी , साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगा वाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जायेगी |
