Loading latest news...

बिहार बंगाल के लिये पीएम का करोड़ों का सौगात : मोतिहारी और दुर्गापुर जनसभा से बंगाल को गैस परियोजनाओं की घोषणा

बिहार बंगाल के लिये पीएम का करोड़ों का सौगात : मोतिहारी और दुर्गापुर जनसभा से बंगाल को गैस परियोजनाओं की घोषणा

10:10 AM, 18-Jul-2025, pm bharat news
पश्चिम बंगाल /दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल दौरे पर पीएम मोदी बांकुरा से पुरुलिया होते दुर्गापुर और बर्धमान जिलों समेत अन्य क्षेत्रों को भी तोहफा देंगे वाले है | प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के बांकुरा और पुरुलिया जिले में लगभग 1,950 करोड़ रुपये की लागत वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीएलसी) सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे | दुर्गापुर से कोलकाता तक 132 किमी की नेचुरल गैस पाइपलाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा “पीएमयूजी” परियोजना के तहत जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन का हिस्सा है |
राष्ट्र को समर्पित करेंगे कई रेल परियोजनाये
प्रधानमंत्री मोदी बिहार से कई रेल परियोजनाओं को राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे, जिसमें 580 करोड़ रुपये से अधिक लागत की दरभंगा-समस्तीपुर दोहरीकरण परियोजना भी शामिल रहेगी | जिससे रेल संचालन की क्षमता बढ़ेगी और देर समस्या से राहत मिलेगी | प्रधानमंत्री कई नई रेल परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे, परियोजनाओं में पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिये बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है |लगभग 4,080 करोड़ रुपये की दरभंगा, नरकटियागंज रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना का भी शिलान्यास होगा | वहीं बंगाल के पुरुलिया में 390 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे,
पीएम अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री मोदी बिहार से लखनऊ और दिल्ली के बीच चलने वाली चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे | जिसमें पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से दिल्ली, मोतिहारी के बापुधाम से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल, दरभंगा से लखनऊ गोमती नगर और मालदा टाउन से भाभलगढ़ होते हुवे लखनऊ गोमती नगर के बीच अमृत भारत ट्रेन शामिल हैं | शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी बिहार के मोतिहारी जिले में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे | पीएम मोतिहारी में जनसभा भी संबोधित करेंगे |


प्रधानमंत्री कार्यालय पीएमओ ने बताया कि बिहार के मोतिहारी के बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल जायेगे और दोपहर करीब 3 बजे दुर्गापुर में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से संबंधित विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!