
मुंबई : लोकल ट्रेन में सीट को लेकर विवाद होने पर महिला से हुई बदसलूकी, दरअसल महाराष्ट्र मे कुछ दिनों से हिन्दी भाषा भाषी पर राजनीति दबाव और मराठियों के वोट बैंक बनाने कि कोशिश ने हिन्दुओं पर अत्याचार देखने को मिल रही है | मराठी ना बोलने पर गुंडागर्दी की एक और घटना मुंबई से सामने आई है |मुंबई की लोकल ट्रेन में एक महिला के साथ सिर्फ इसलिये बदसलूकी की गई क्योंकि उसे मराठी नहीं आती थी | महिला से एक दूसरी महिला ने कहा कि या तो वह मराठी में बात करे वरना यहां से बाहर निकल जाये |

घटना शुक्रवार को सेंट्रल लाइन ट्रेन के लेडीज कोच में हुई थी |
महाराष्ट्र और मुंबई में मराठी बनाम हिंदी विवाद की कई घटनाये हो चुकी हैं | इसके अलावा राज्य की फडणवीस सरकार पर हिंदी थोपने का आरोप लगाने को लेकर भी अच्छा-खासा विवाद खड़ी हो चुकी है | दरअसल बहस सिर्फ सीट को लेकर शुरू हुई थी और यह भाषा की लड़ाई में बदल गई | इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें 6-7 महिलाएं सीट को लेकर बहस करती हुई दिख रही हैं | इस दौरान एक महिला दूसरी महिला से कहती है, अगर तुम मुंबई में रहना चाहती हो तो मराठी में बात करो वरना यहां से बाहर चले जाओ | इसके बाद कुछ और महिलाये भी विवाद में कूद गईं और अच्छा-खासा झगड़ा शुरू हो गया | रेलवे डिपार्टमेंट ने पुष्टि की है कि यह घटना लोकल में हुई हालांकि थी, इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है | इस तरह की घटनाये एक के बाद एक लगातार बढ़ती जा रही हैं | कुछ दिन पहले मीरा-भायंदर में MNS के कार्यकर्ताओं के द्वारा मराठी न बोलने पर दुकानदारो को पीटने का वीडियो खूब वायरल हुआ था | इसके बाद एक ऑटो ड्राइवर की पिटाई कर दी गई | ऑटो ड्राइवर ने मराठी में बात करने से इनकार करते हुवे कहा था, ‘मैं हिंदी बोलूंगा, मैं भोजपुरी बोलूंगा, मुझे मराठी नहीं आती है | इस मामले में नेताओं की बयानबाजी की वजह से भी विवाद बढ़ता जा रहा है |

