Loading latest news...

होम स्टे में देह व्यापार से जुड़ी छह युवतियां समेत मैनेजर व मालिक गिरफ्तार, इलाके मे मची हड़कंप

बोलपुर : शांति निकेतन,
बोलपुर जिले के शांति निकेतन थाना क्षेत्र मे तालतोर इलाके के बोलपुर आमोदपुर सड़क के किनारे एक होम स्टे “मां अपार्टमेंट” में शांति निकेतन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर उक्त होम स्टे से देह व्यापारियों से जुड़ी छह युवतियों को गिरफ्तार किया है | इस घटना में पुलिस ने देह व्यापारियों के साथ ही होम स्टे के मैनेजर और मालिक को भी गिरफ्तार किये | सभी अभियुक्ताओ को सोमवार को बोलपुर अदालत में पेश किया गया | पुलिस ने बताया कि होम स्टे की आड़ में यहां देह व्यापार का कारोबार चलाया जाता था | इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप सी मच गई है | आरोप है कि जो भी युवतियां पकड़ी गयीं हैं वे सभी इस होम स्टे की आड़ में देह व्यापार करती थीं | आरोप यह भी है कि यह सब होम स्टे के मैनेजर और मालिक की मिली भगत से हो रहा था | बोलपुर शांति निकेतन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसेनजीत चौधरी ने बताया कि सैकड़ों रजिस्टर्ड होम स्टे हैं | लेकिन इस तरह के अवैध होटल और होम स्टे भी काफी संख्या में बोलपुर शांति निकेतन इलाके में पनप रहे हैं, जहां देह व्यापार जैसा कार्य खुलेआम हो रहा है | जबकि शांति निकेतन टूरिस्ट स्थल है | बिना लाइसेंस वाले होटलों और होम स्टे के खिलाफ पुलिस के साथ मुहिम चलायी जायेगी | पुलिस ने होम स्टे को सील कर दिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!