Loading latest news...

पुलिस ने नहीं लि एफआईआर, न्याय के लिये पीड़िता पहुंची मानवाधिकार काउंसिल के पास

खासकाजोंड़ा : पीएम भारत न्यूज़, खास काजोंड़ा निवासी पूनम कुमारी नोनिया पर पति ज्ञान प्रसाद ने सादी के 1 महीने के उपरांत ही मदिरा भांग गांजा अफीम व अन्य नशीली पदार्थ ग्रहण कर अश्लील गलियों के साथ मारपीट किया करता था, नशा ग्रहण करने के लिये रुपये ना होने पर पूनम को अपने मायके से रुपये लाने को कहता | यदि पूनम इंकार करती तों ज्ञान प्रसाद मार पिट और कत्ल करके फैंक देंने कि धमकी दिया करता था | जबकि पूनम का कहना है कि सादी मे 10,00000 रुपये, 7भारी सोने की आभूषण, चांदी का आभूषण तथा घर की सारी समान दी गई थी, फिर भी प्राय मारपीट और रुपये के लिये शोषण किया करता है |

वहीं पति ज्ञान प्रसाद, भारती देवीं, माया, माला कुमारी, राधा देवी, अमित और मनोज प्रसाद सभी ने मिल कर पूनम को मार पिट व धक्का देकर घर से भगा दिये | मायके मे आने के पूनम ने एक पुत्र का जन्म दी, जिसपर पूनम ने यह सोचा की लड़के के मोह मे शायद ससुराल वाले समझ सके और हमें घर मे रख ले | इस आसा पर पूनम, पूनम कि माता शोभा देवी और भाभी कोमल देवी ससुराल गये, दरवाजा खटखटाते रहे परंतु दरवाजा नहीं खोला गया, कुछ देर मे ही माया, माला कुमारी, राधा देवी, अमित घोष और मनोज प्रसाद के आने पर दरवाजा खोला गया और ज्ञान प्रसाद और भारती देवी सभी ने मिल कर पूनम, कोमल और शोभा को बेरहमी से मारपीट किये | जिसपर पूनम को ज्ञान प्रसाद और भारत ने साड़ी से गला घोंट कर मारने की प्रयास कि और पूनम के मोबाइल रुपये छीन लिये | शोभा को अन्दुरुनि आघात पहुंचाये, और कोमल के आँखो के निचे चक्कू से गहरी घाव कर दिये जिससे पूरी तरह लहूलुहान हो कर गिर पड़ी, उसी दिन पूनम ने नियामतपुर फारि मे एफआईआर के लिये गई परंतु फारि ने एफआईआर नहीं लिया, घहरा घाव के कारण कोमल को आसनसोल सरकारी अस्पताल मे भर्ती रहनी पड़ी | पूनम का कहना है कि मैने अपने मायके के नजदीकी थाना अण्डाल, कुलटी थाना और अंत मे दोबारा नियामतपुर फारि मे एफआईआर के लिये गई थी परंतु एफआईआर नहीं लिया गया और वहीं मेरे पति ज्ञान प्रसाद के तरफ से कुलटी पोलिश स्टॆशन और नियामतपुर फारि ने मिल कर पूनम नोनिया चंदन कुमार नोनिया और शोभा देवी पर फर्जी एफआईआर कर दिया है जो कि जांच का विषय है और जांच होनी चाहिये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!