मराठी मे बोलो, वरना राज ठाकरे आ जायेगा, कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप मे छात्र ने मैसेज किया, जमकर हुई पिटाई
महाराष्ट्र ,मुम्बई : pmbharatnews दरअसल नबी मुंबई के एक कॉलेज के बाहर छात्र को मारपीट का मामला सामने आया है | छात्र ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में अन्य छात्रों से मराठी में बात करने को कहा था, और इस दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना एमएनएस के प्रमुख राज ठाकरे का नाम लिया | इस बात को लेकर हुवे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें छात्र को गंभीर चोटें आई हैं |
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब एक कॉलेज व्हाट्सएप ग्रुप पर भाषा को लेकर बहस बाजी छिड़ गई | पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ छात्र हिंदी में संदेश भेज रहे थे, इसी दौरान एक छात्र ने मराठी में जवाब “शोले फिल्म के डायलॉग” कि अंदाज मे दिया, “मराठी में बोला करो, नहीं तो राज ठाकरे आ जायेंगे |” यह टिप्पणी विवाद को आग सुलगाने की वजह बन गई |
दरअसल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना एमएनएस के प्रमुख राज ठाकरे अकसर राज्य में मराठी भाषा और अस्मिता के मुद्दे को लेकर सुर्खियों मे रहते हैं | हाल ही दिनों में एमएनएस कार्यकर्ताओं द्वारा हिन्दी भाषा के विरोध मे ऐसे कई हमले कियें हैं, जिनमें ठाणे में एक दुकानदार और नांदेड़ में एक सार्वजनिक शौचालय में काम करने वाले व्यक्ति पर हमले शामिल हैं | ताजा खबरों में व्हाट्सएप ग्रुप पर शुरू हुई यह बहस अगले दिन और बढ़ गई | मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वाशी के एक कॉलेज के बाहर चार छात्रों ने मिलकर उस छात्र पर हमला कर दिया जिसने मराठी में बोलने की अपील की थी | हमलावरों में “फैजान नाइक” नामक एक छात्र ने पीड़ित छात्र के सिर पर हॉकी स्टिक से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया | वाशी डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त ACP आदिनाथ बुधवंत ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है |उन्होंने कहा, “दो समूहों के बीच झगड़े को लेकर वाशी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है | यह विवाद व्हाट्सएप ग्रुप में हुई बहस के बाद उत्पन्न हुआथा | शिकायतकर्ता को लकड़ी की छड़ी से पीटा गया है |मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी |”
इस मामले को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी सक्रिय हो गई है | एमएनएस के प्रवक्ता गजानन काले ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर हमलावर छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है | काले ने कहा, “हम पीड़ित छात्र और उसके परिवार से भी मिले हैं | इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |” पुलिस अब हमलावर छात्रों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया में लगी है | घायल छात्र का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है |इस घटना ने राज्य में भाषा और पहचान से जुड़ी बहस को एक बार फिर से चर्चा में ला दिया है |
