Loading latest news...

पश्चिम बंगाल : “जय बांग्ला” कि नारा से भड़के शुभेंदु अधिकारी, TMC और शुभेंदु से बकझक

पश्चिम बंगाल : “जय बांग्ला” कि नारा से भड़के शुभेंदु अधिकारी, TMC और शुभेंदु से बकझकl

पी एम भारत न्यूज़ :
पश्चिम बंगाल के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी हुगली जिले के पुरशुरा विधानसभा क्षेत्र में “कन्या सुरक्षा यात्रा” के दौरान शुभेंदु अधिकारी का भड़क उठा गुस्सा, दरअसल एक तृणमूल समर्थक ने शुभेंदु अधिकारी को जाते देख “जय बांग्ला” के नारे लगायें, ये घटना मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया |

घटना राधानगर इलाके में हुई, जहां शुभेंदु अधिकारी अपने रैली में शामिल होने के लियें पहुंचे थे, उसी दौरान तृणमूल कार्यकर्ता शेख मोईदुल ने “जय बांग्ला” के नारे लगायें, जिस पर शुभेंदु अधिकारी नाराज़ हो गयें | जवाब में उन्होंने “जय श्रीराम” के नारे लगायें और अपनी गाड़ी से उतरकर खुद मोईदुल के सामने आ गयें, इस दौरान उनकी मोईदुल से कहासुनी भी हुई | मोईदुल ने बाद में कहा कि उन्होंने ये नारे इसलियें लगायें क्योंकि वह टीवी पर शुभेंदु अधिकारी के भाषणों से वह नाराज़ थे, मामला तब और बिगड़ गया जब शुभेंदु अधिकारी ने कथित तौर पर मोईदुल को रोहिंग्या कह दिया और उनके बॉडीगार्ड्स ने मोईदुल को धक्का दे दिया, जिससे उन्हें हाथ में मामूली चोट आई |

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता स्वपन नंदी ने शुभेंदु अधिकारी के व्यवहार की कड़ी निंदा की और कहा कि टीएमसी कार्यकर्ता हमलों के विरोध में इलाके में प्रदर्शन कर रही हैं | इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शुभेंदु अधिकारी के व्यवहार की आलोचना की, वहीं पार्टी के प्रवक्ता देवांग्शु भट्टाचार्य ने भी इस व्यवहार को असहनीय और अशोभनीय बताया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!