Loading latest news...

बिहार 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न, योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा

20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न, योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा


पी एम भारत न्यूज़,बिहार:दिनांक 30.07.2025 को 20-सूत्री जिला कार्यक्रम कार्यन्वयन समिति की बैठक माननीय मंत्री मध् निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग बिहार सरकार पटना सह अध्यक्ष जिला प्रभारी मंत्री श्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर अवस्थित सभा कक्ष में आयोजित की गई|
सर्वप्रथम जिलाधिकारी जमुई श्री नवीन भाoप्रoसेo ने प्रभारी मंत्री सहित सभी आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की|
इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने विभाग वार विभागीय कार्यों की समीक्षा किया|बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा उनके विभाग से संबंधित एवं संचालित योजनाओं की जानकारी मंत्री महोदय को दी गई। तदुपरांत अद्यतन प्रतिवेदन के आधार पर माननीय मंत्री द्वारा बिंदुवार समीक्षा की गई एवं कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य,शिक्षा,सड़क,सिंचाई,पेयजल,बिजली, कृषि,खनन,मनरेगा,कल्याण,आपूर्ति,पथ निर्माण, समाज कल्याण समेत अन्य विभागों के पदाधिकारियों से संचालित योजनाओं की जानकारी ली गयी।

मुख्यतः आधार कार्ड अपडेट करने हेतु पंचायत स्तरीय कैंप लगाने, खनन मानक से अधिक की जांच, साफ स्वच्छ पेय जल, स्वास्थ्य, अम्बेडकर समग्र सेवा, जीविका, खनिज, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनवाड़ी, दाबील रोड जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, इसके अतिरिक्त जनसंबंधी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस मौके पर ज़िला में श्रेष्ठ योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से माननीय विधायिका सदर जमुई सुश्री श्रेयसी सिंह, श्री प्रफुल्ल कुमार मांझी विधायक सिकंदरा, माननीय मंत्री के आप्त सचिव, जिलाधिकारी जमुई श्री नवीन, पुलिस अधीक्षक जमुई, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, 20 सूत्री के सभी प्रखंड अध्यक्ष, 20 सूत्री के सभी सदस्य, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण

पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, श्रम अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक निदेशक-सामाजिक सुरक्षा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!