Loading latest news...

माननीय जिला प्रभारी मंत्री-सह- मध् निषेध निबंधन एवं उत्पाद विभाग के मंत्री बिहार सरकार ने किया आकांक्षा हाट का उद्घाटन

माननीय जिला प्रभारी मंत्री-सह- मध् निषेध निबंधन एवं उत्पाद विभाग के मंत्री बिहार सरकार ने किया आकांक्षा हाट का उद्घाटन

बिहार , जमुई :PM BHARAT NEWS :
आज दिनांक 30.07.2025 को माननीय जिला प्रभारी मंत्री-सह- मध् निषेध निबंधन एवं मंत्री उत्पाद विभाग, बिहार सरकार श्री रत्नेश सादा के द्वारा श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम जमुई के प्रांगण में आकांक्षा हाट का उद्घाटन उनके करकमलों द्वारा किया गया l

ज्ञातव्य हो कि नीति आयोग भारत सरकार एवं जिला प्रशासन जमुई द्वारा के पहल से या हाट का आयोजन किया गया। इसके लिए विभिन्न विभाग के द्वारा स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए वोकल फॉर लोकल थीम अंतर्गत स्टॉल गया।

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम के तहत सभी संबंधित विभागों द्वारा स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री हेतु स्टॉल लगाया गया है, जिसे अगले 7 दिनों तक प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग, जीविका, उद्योग विभाग आदि के द्वारा स्टॉल लगाया गया है। साथ ही सभी स्टालों को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया ताकि हाट में आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी मिल सके एवं लोग हाट का लाभ उठा सकें।

मौके पर सदर विधायिका माननीया सुश्री श्रेयसी सिंह,उप विकास आयुक्त के साथ–साथ जिला योजना पदाधिकारीह–सह–नजारत उप समाहर्ता,विशेष कार्य पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी तथा पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!