Loading latest news...

कोलकाता के मेडिकल उपकरण फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके हुवे काला धुवेधार, दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

कोलकाता के मेडिकल उपकरण फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके हुवे काला धुवेधार, दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

पी एम भारत न्यूज़, कोलकाता : शनिवार को दक्षिण कोलकाता के बांडेल गेट इलाके में मेडिकल उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई | अधिकारियों ने बताया कि दमकल की 10 इंजनों की मदद से दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया |

आग से किसी कि हताहत होने की खबर नहीं मिली है | जबकि आग कि लपट से फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है | आग के चलते पूरे इलाके में काला धुआं छा गया | स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग शाम करीब चार बजे बांडेल गेट के सामने स्थित देज मेडिकल नामक फैक्ट्री में लगी |
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल रखे हुवे थे | फलस्वरूप, आग तेजी से फैल गई | आग के कारण फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया | आग की खबर मिलते ही दमकल की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंची | काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर आखिरकार काबू पाया |

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है | आग के चलते इलाके में दहशत का माहौल बना रहा | चारों तरफ धुवे के चलते कई लोगों ने सांस लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा |
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फैक्ट्री करीब 75 साल पुरानी है | हाल ही में वहां रखरखाव का काम शुरू हुआ था | शनिवार दोपहर वेल्डिंग का काम चल रहा था | माना जा रहा है कि आग उसी समय लगी होगी | आग लगने के बाद फैक्ट्री से सटे घरों में रहने वाले लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आयें थे | पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!