“बंगाल में करोड़ से अधिक रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिम वोटर” शुंभेंदु अधिकारी ने की SIR की मांग
पश्चिम बंगाल, पी एम भारत न्यूज़ :
बिहार में चल रहे SIR “संपूर्ण मतदाता सूची संशोधन” अभ्यास को लेकर देशभर में सियासी घमासान कि हलचल मची हुई है, जो कि पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया है | BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची पर गंभीर सवालीया चिन्ह लगाये कि राज्य में करीब एक करोड़ रोहिंग्या घुसपैठियें और बांग्लादेशी मुस्लिम वोटर मौजूद हैं |हावड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुवे शुभेंदु ने यह भी कहा कि यदि भारत निर्वाचन आयोग “ECI” ने स्थिति को तुरंत नहीं संभाला, तो मतदान की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो जाएयेंगे | शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में मृतक, डुप्लीकेट और फर्जी वोटरों की भरमार है | राज्य में एक करोड़ तक अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिम वोटर मौजूद हैं | चुनाव आयोग को तत्काल इस समस्या पर कार्रवाई करनी चाहियें,” शुभेंदु अधिकारी का यह बयान ऐसे समय आया है जब केंद्र में सत्तारूढ़ NDA सरकार और विपक्षी INDIA गठबंधन के बीच बिहार के SIR अभ्यास को लेकर तीखी राजनीतिक जंग जारी है | विपक्ष का आरोप है कि NDA सरकार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में हेरफेर कर रही है |
‘TMC घुसपैठियों की रक्षा कर रही’ पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी ममता सरकार पर तीखा हमला किया, उन्होंने कहा कि “TMC बांग्लादेशियों को वोटर सूची में शामिल करने की साजिश रच रही है | राज्य मशीनरी का दुरुपयोग कर रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है ताकि उनका वोट बैंक सुरक्षित रहे |” उन्होंने आरोप लगाया कि बारासात से लेकर मध्यमग्राम तक फर्जी वोटर कार्ड जारी कियें जा रहे हैं, स्थानीय TMC नेताओं की सक्रिय भागीदारी से यह हो रहा है | BLO “बूथ लेवल अधिकारी” को धमकी दी जा रही है, ताकि फर्जी नाम मतदाता सूची में बने रहे | सिर्फ भाजपा ही नहीं विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग पर सीधा निशाना साधा है | राहुल गांधी ने कहा, “मेरे पास सबूतों का एटम बम है | भारत निर्वाचन आयोग वोट चोरी में शामिल है और यह काम भाजपा के लियें किया जा रहा है | जब हम यह सबूत सार्वजनिक करेंगे, पूरा देश देखेगा कि चुनाव आयोग कैसे सत्तारूढ़ दल को फायदा पहुंचा रहा है |” इस पर चुनाव आयोग ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुवे कहा कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष है | मतदाता किसी भी प्रकार के भ्रम या अफवाहों में न पड़ें |
