आरजीकर केस कि एक साल पूरे : कोलकाता में भारी बवाल, सड़क पर उतरे लोग, भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज
पश्चिम बंगाल : pm bharat news;
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुवे दर्दनाक रेप और हत्या के एक साल पूरे होने पर पश्चिम बंगाल की सियासत में फिर सियासी उबाल आ गया है | राज्य भर में प्रदर्शन हो रहे हैं., पुलिस अलर्ट है और राजधानी कोलकाता कि हालात तनावपूर्ण बनी हुई हैं | पिछले साल की इस घटना ने पूरे पश्चिम बंगाल को हिला दिया था |अब न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर फिर से भीड़ उतर आई है |

जैसे ही प्रदर्शनकारीयों कि भीड़ ने पार्क स्ट्रीट पहुंची माहौल गरमाने लगा, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, कुछ ही मिनटों में पार्क स्ट्रीट चौराहा रणक्षेत्र में बदल गया | विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, अग्निमित्रा पॉल, शंकर घोष, अशोक डिंडा समेत कई भाजपा विधायक सड़क पर धरने पर बैठ गयें |

धरना स्थल पर शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाते हुवे कहा, “पीड़िता के माता-पिता को पीटा गया, उनकी मां की चूड़ियां तोड़ दी गईं और सिर में चोट आई है, भाजपा विधायकों को भी पीटा गया है | कम से कम सौ लोग घायल हुवे हैं, मैं भी घायल हुआ हूं, यह बंगाल बनाम ममता की लड़ाई है |”

अग्निमित्रा पॉल ने ममता सरकार पर तंज कसी, भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुवे कहा, “ममता बनर्जी डर गई हैं, यह पुलिस जिसे डीए नहीं मिलता, फिर भी ऐसा करती है | हम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हैं, यह प्रदर्शन अभया के लियें है, एक साल हो गया, न्याय नहीं मिला |”

आज ही के दिन यानी 9 अगस्त को पिछले साल आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप हुआ था, इसके बाद आरोपी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी | इस मामले के सामने आने के बाद प्रदर्शन तेज हुई और पुलिस पर कई तरह के सवाल उठने लगे |
