गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद करेगी योगी सरकार : सुनी गई 200 लोगो कि समस्या , सीएम
पीएम भारत न्यूज़, गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कर मुख्यमंत्री ने सुनी 200 लोगों की समस्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में पहुंचे और अधिकारियों को निर्देशित कियें कि उपचार के लियें आर्थिक सहायता की उम्मीद में आने वालों का एस्टीमेट मंगायें और जल्द से जल्द औपचारिकतायें पूरी कर शासन को भेजें |

आवेदन पत्र पहुंचते ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जायेंगी | गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में रविवार सुबह जनता दर्शन में आर्थिक सहायता की प्रत्याशा में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त कियें कि वह बिना चिंता के अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज करायें | योगी सरकार उनकी भरपूर आर्थिक मदद करेगी | इलाज में जो भी धनराशि खर्च होगी, उसकी व्यवस्था सरकार करेगी |

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित दींयें कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण करायें, ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े | हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाय और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाय, इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहियें,

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा रहा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगि | पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जायेंगी | एक बार फिर राजस्व के मामले को तहसील और पुलिस के मामले को थाने स्तर पर निस्तारित करने पर जोर दिया गया | एक महिला की गुहार पर अफसरों को उक्त महिला को जमीन का पट्टा देने का निर्देश दिया गया |
