Loading latest news...

रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या पर तनाव, घर में घुसकर तोड़फोड़, आगजनी, दहशत

रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या पर तनाव, घर में घुसकर तोड़फोड़, आगजनी, दहशत

झारखंड :रांची कत्ल घटना,पीएम भारत न्यूज़ :
झारखंड के राजधानी रांची कि हिंदपीढ़ी में एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी | इसके बाद इलाके में तनाव सा माहौल हो गया | हिंदीपीढ़ी ग्वाला टोली में उपद्रव की

स्थिति बन गयी, कुछ उपद्रवियों ने अरमान नामक युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ की, आगजनी भी की, अमन सोसाइटी सामुदायिक हॉल में भी उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया | बुलेट मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई, सैकड़ों कुर्सियों और शीशे को तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त किया गया |

दरअसल घटना रविवार को घटी थी, जब हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में साहिल उर्फ ‘कुरकुरे’ को गोली मारकर हत्या कर दी गई, इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया, परिजनों ने बताया कि भट्टी चौक के पास इमरान ने साहिल के सीने में सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

मृतक साहिल के परिजनों ने पूर्व पार्षद के भाई पर हत्या में शामिल होने का शक शक जाहिर किया, साहिल की हत्या करने के बाद से अरमान फरार है | पुलिस अपने तरीके से अरमान की तलाश में जुट गई है |स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही |

और वहीं पुलिस उपद्रवियों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहे | इस मामले में पुलिस ने आसिफ को हिरासत में लिया है | उसे उसके घर से उठाया गया है | पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है | दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी | पुलिस ने कहा कि मृतक साहिल कई बार छिनताई के मामले में भी जेल जा चुका था | वह हाल ही में जेल से बाहर आया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!